×

2023 Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को 2023 दे रहा चेतावनी, रहें सतर्क, जानिए आपके चहेतों सितारों के लिए कैसा रहेगा नया साल

2023 Ka Mithun Rashifal: साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:29 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:29 AM GMT)
2023 Ka Mithun Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

2023 Ka Mithun Rashifal

साल 2023 मिथुन राशि के लिए

आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

मिथुन राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Mithun Rashi

साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मिथुनराशि वालों के ( Mithun Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मिथुन राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

आपक राशि पर गुरू यानि बृहस्पति की विशेष कृपा इस वर्ष रहेेगी। आपको साल 2023 में गुरू चौतरफा लाभ देंगे। शुक्र और मंगल भी आपको लाभ देगे।

मिथुन राशि 2023 कैसा रहने वाला है

साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिये आर्थिक तौर समृद्धि के संकेत दे रहा है। पुराने समय में किए गए धन संचय और निवेश से आपको लाभ होगा साथ ही अटका पैसा भी मिलने के संकेत हैं। पर इस साल नई परियोजना में, नये व्यवसाय में धन निवेश करने से पहले काफी सोच विचार लें। एक गलत फैसले से आपको नुक्सान हो सकता है। साल 2023 आपके लिए आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।साल 2023 में कर्क राशि के जातक घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। बहरहाल ये फैसले सोच समझकर लें। मार्च में इन्वेस्ट करना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है। गुरू के कारण अप्रैल में आपको आर्थिक तौर पर कोई झटका मिल सकता है। अप्रैल माह में किसी को कर्ज देने से बचें। सितंबर के उतर्राध में फाइनेंशियली समस्याएं खत्म होंगी। फिर साल के बीच में सुख समृद्धि बढ़ेगी और बरकत के योग बन रहे हैं। वहीं साल 2023 में व्‍यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी गलत प्रोजेक्‍ट में निवेश करने से बचें। पार्टनरशिप में काम करने वालों के रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही कानूनी कार्यवाही भी होगी।साल 2023 की शुरुआत में मिथुन राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस साल सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होगा।

2023 में मिथुन राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Mithun Rashifal 2023 Money Conditions )

मिथुन राशि वालों के लिए 2023 तरक्‍की लेकर आया है। इस साल कर्क राशि वाले आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। साल 2023 में आपको अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी में आपके बेहतर प्रदर्शन से लोग आपसे ईर्ष्‍या करेंगें। नौकरी के लिए आपको दूर दराज के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। मंगल मिथुन राशि से व्यय भाव में विराजमान है और लाभ भाव में राहु चंद्रमा का युति है। ऐसे में राहु आपको अच्छे लाभ का संकेत देंगे । आप अच्छे लाभ और धन की प्राप्ति चाहते हैं तो बिना सोचे निवेश ना करें। किसी भी जगह खर्च करते समय उसके बारे में अच्छे से जानकार रहे।। आप मकान, वाहन में निवेश कर सकते हैं। इस साल धन मिलता रहेगा। सकता है ।

मिथुन राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Mithun Rashifal 2023 Love Life)

साल 2023 के शुरु में शुक्र-शनि-मकर की तिकड़ी है। आप को प्यार रिश्तों में मिठास थोड़़ी परेशानी के बाद मिलेगी।। आपक इसके लिए गुरू की पूजा और दान कर सकते है।रिश्तों में खट्टा-मीठा पन रहेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी इस साल रोमांच रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ समय बाद लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं जो कि स्वास्थ्य के भी कारक हैं। इसलिए आप के रिश्तों की कतार बढ़ेगी। आपके अफेटर भी रहेंगे, लेकिन ज्यादा नहीं चलेंगे। किसी दोस्त की तरफ भी आकर्षण बढेंगा। इस वर्ष आपके रिश्तों की कडवाहट तलाक तक पहुंच सकती है। अपने माता-पिता परिवार का खय्ाल रखें। इस साल समझदारी के साथ सूर्य-गुरू को प्रसन्न कर आप अपने रिश्तों में मिठास भर सकते है।

मिथुन राशि की सेहत ( 2023 Me Mithun Rashi Ki Sehat)

मिथुन राशि वाले साल 2023 में मंगल आपकी राशि के 12 वें भाव में है। यह वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। हालांकि वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रहेगा। परंतु स्वास्थ्य स्थिति ज्यादा गंभीर या फिर चिंताजनक नहीं रहेगी। वहीं कुछ महीनों में आपको बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन चिंता करने की बात नहीं है।इंसोमनिया, रक्‍त विकार, हार्मोनल असंतुलन, अपच, और फूड प्‍वाइज़निंग जैसी समस्‍याओं से दो चार होंगे पर जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। आप सेहत को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी से परेशान कर सकती है। लेकिन आपकी राशि के स्वामी बुध की वजह से कोई बड़ी बीमारी से बच सकते है।अप्रैल के बाद यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के योग बन रहे हैं। साल 2023आप अपनी सेहत के लिए योग, ध्‍यान और प्राणायाम पर ध्यान जरूर दें।

मिथुन राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

मिथुन राशि के जातकों को साल 2023 में असहायों -असमर्थों की सेवा और दान करें। हो सके तो किसी योग पंडित को दिखाकर पन्ना धारण करें। गणेश जी को पूरे वर्ष दुर्वा चढ़ाायें।।माता लक्ष्मी का श्री सूक्त पाठ पाठ करने से आप कर्जो से बच सकते हैं। वृहस्पतिवार का व्रत करेंगे तो हर समस्या का निदान होगा। इस साल आप इन उपायों कर सुख-समृद्धि पा सकते है

मिथुन राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 मिथुन राशि के जातक किसी अनजान को बिना जाने अपने जिंदगी में ना आनें दे।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे मेष राशि वाले– कुणाल खेमू, करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती, महेश भट्ट, परेश रावल, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, डिंपल कपाड़िया, अमीषा पटेल की है। साल 2023 मिथुन राशि वालों को आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Mithun Rashifal,मिथुन राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023, Mesh Rashifal May 2023, Mesh Rashifal June 2023, 2023 Ka Rashifal, 2023 नवंबर का राशिफल,2023 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2023 Ka, horoscope 2023 का व्यवसायिक राशिफल, 2023 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2023 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मेष राशि 2023 की भविष्यवाणी,मेष राशि 2023कैसा रहने वाला है,मेष राशि धन

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें वृष राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story