×

Mithun Rashi Ki Bhavishyavani 2022: आने वाला साल इस राशि के जातक को दे रहा शुभ परिणाम, जानिए नौकरी, बिजनेस और प्यार का हाल

Mithun Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 मिथुन राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Dec 2021 8:24 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 2:30 AM GMT)
Varshik Rashifal 2022 Mithun Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मिथुन राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Mithun Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 मिथुन राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 मिथुन राशिवालों के ( Mithun Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

मिथुन राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस साल आपके पर्सनल और प्रोफे़शनल लाइफ़ में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। पहले किए गए काम के लिए आपकी तारीफ़ होगी और सम्मान के तौर पर आपकी पदोन्नति भी होगी। इस साल आप सकारात्मक ऊर्ज़ा से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस साल कार्यस्थल पर बॉस आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सफलता आपके क़दमों को चूमेगी और पैसे भी ख़ूब कमाएँगे। इस दौरान आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं या फिर तबादले के बारे में सोच सकते हैं।

2022 में मिथुन राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 मिथुन राशि वालों के लिये साल 2022 अच्छा रहेगा। जातक का बिज़नेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकता है, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ भी जाएगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो साल अच्छा है। विदेशी कारोबार से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहने वाली है। आय के कुछ नए स्रोत भी आपको मिलेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी, हालाँकि आपको अपने ख़र्च पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके ख़र्च में पिछले साल के मुक़ाबले इस साल वृद्धि होने वाली है। अगर इस समय आप पैसा बचाने में सफल होते हैं तो आपकी आज की बचत आपको भविष्य में बहुत काम आने वाली है। कला के क्षेत्र में शुक्र साथ देगा और नाम कमायेंगेे।

मिथुन राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Mithun Rashi Love Life)

मिथुन राशि वालों के लिये साल 2022 के मामले में अनुकूल रहेगा। साल की शुरूआत में ही जातक को प्यार मिलेगा। इस दौरान आपकी राशि के प्रेम और रोमांस के स्वामी शुक्र देव का गोचर, आपकी राशि के भागीदारी के सप्तम भाव में होगा। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रह सकता है। वहीं अप्रैल महीने के बाद आपके लव लाइफ में नयी ऊर्जा का संचार होगा। लव पार्टनर को महंगा उपहार दे सकते हैं और रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। यदि आप प्यार के बंधन को शादी में बांधना चाहते हैं तो साल इसके लिए अनुकूल है। वाणीौर शब्दों पर नियंत्रण रखें।

इस साल जो भी इस राशि के जातक अकेले रह रहे है उनकी साथी की तलाश पूरी होगी। इसके अलावा यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें प्रपोज़ करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा, क्योंकि समय इसकी गवाही नहीं दे रहा है। साथी की बातों को सम्मान दें और उनकी इज्ज़त करें

मिथुन राशि की सेहत ( 2022 Me Mithun Rashi Ki Sehat)

मिथुन राशि 2022 में स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लें, सेहत में पूरे साल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस वजह से आप कार्य-स्थल पर मन से काम नहीं कर पाएँगे। इस वजह से आपकी शिक़ायत सामने आएगी।इस साल 2022 में वाहन चलाते वक़्त सचेत रहने की जरुरत है। मिथुन राशि के जातक इस साल मानसिक रूप से परेशान भी रह सकते हैं। ये अवधि आपको कुछ शारीरिक समस्या दे सकती है। परिवार का भी ख्याल रखें ।

साल 2022 में उपाय

साल 2022 में मिथुन राशि वाले जातक हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करें, प्रेम सफल होगा, सौभाग्य बढ़ेगा। पढ़ाई और व्यापार में सफलता के लिए बुध मंत्र का जाप करें। गाय को हरा चारा खिलायें। इस साल गणेश जी और मां दुर्गा की पूजा करें।

मिथुन राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में मिथुन राशि के जातक किसी को भी गलत न बोले और दोस्तों से उम्मीद न रखें। धोखा खा सकते हैं।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

मिथुन राशि का भविष्य 2022, Love Life, मिथुन राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी,mithun Rashifal January 2022, Mithun Rashifal February 2022, Mithun Rashifal March 2022, Mithun Rashifal April 2022, Mithun Rashifal May 2022, Mithun Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मिथुन राशि 2022 की भविष्यवाणी,मिथुन राशि 2022 कैसा रहने वाला है,मिथुन राशि धन


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story