TRENDING TAGS :
आपको बना और बिगाड़ सकता है मनी प्लांट
मनी प्लांट के बारे में कहा जाता है कि इसे घर में रखने से धन प्राप्ति होती है। लेकिन मनी प्लांट को घर में उगाने से पहले कई बातें ज़ेहन में रखी चाहियें। क्योंकि मनी प्लांट का विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। जब घर के वास्तु की बात आती है तो घर की लगभग हर चीज को अच्छे और बुरे वास्तु के रूप में आंका जाता है। वास्तु न केवल घर की दिशा को प्रभावित करता है बल्कि घर की हर चीज को प्रभावित करता है जैसे कि पेड़ - पौधे आदि।
मनी प्लांट अधिकतर घरों में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह घर के फाइनेंस या वित्तीय स्थिति को प्रभावित करता है और इससे घर में पैसा आता है। जहां तक मनी प्लांट को घर में उगाने का सवाल है, आपको कई चीजें ध्यान में रखनी चाहिए, नहीं तो इसका विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। मनी प्लांट उगाते समय ये सब रखें ध्यान :
नियमित सिंचाई: मनी प्लांट में नियमित पानी देना और सींचना चाहिए। सूखा और मुरझाया हुआ पौधा घर की वित्तीय स्थिति के लिए ठीक नहीं है। इसका नियमित रूप से ध्यान रखें।
दिशा: मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व में कभी नहीं रखना चाहिए। हालांकि इस दिशा में रखने से पैसे की कोई हानि नहीं होती है, लेकिन परिवारजनों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।
पत्तियां नीचे ना गिरें: यदि आपका मनी प्लांट बेकार हो गया है, छंट गया है या काटा गया है तो उसकी पत्तियां नीचे फर्श पर नहीं गिरनी चाहिए, ऐसा अशुभ माना जाता है।
दक्षिण-पूर्व में उगाए: मनी प्लांट को मुख्यत: दक्षिण पूर्व में रखें। चूंकि ये भगवान गणेश की दिशा है इसलिए ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि आती है।
विवाह में बाधा: यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको मनी प्लांट को पूर्व-पश्चिम में कभी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा और वाद-विवाद होता है।
इंडोर: मनी प्लांट को घर के अंदर उगाने का फायदा ज्यादा है। इसे एक छोटे गमले या कांच की बोतल में उगाया जा सकता है। यदि आप बाहर की तरफ उगा रहे हैं तो, इसे ढंक कर रखें ताकि इसे सूरज की धूप ना लगे।
धन की स्थिति को दर्शाता है: माना जाता है कि आपका मनी प्लांट जितना हरा होगा घर में उतना ही पैसा आयेगा। मनी प्लांट की पत्तियां जितनी ज्यादा होंगी पैसे के लिए उतना ही अच्छा होगा।
दिल का आकार: मनी प्लांट की पत्तियां दिल के आकार में होने के कारण परिवार में प्यार और खुशियां आती हैं। इससे बिगड़े रिश्ते सुधरते हैं और घर में परिवार के सदस्यों के बीच एक मधुर रिश्ता रहता है। कहा जाता है कि एक स्वस्थ और हरा भरा मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इतना ही नहीं, यह बीमारियों कोभी दूर रखता है।
कटिंग: हमेशा ध्यान रखें कि आपके मनी प्लांट को कोई आपके अलावा कोई भी दूसरा न तो काटे और न ही कांट-छांट करे। ऐसा करने से आपका पैसा दूसरे को जाएगा।