×

Money Tips: पैसों की बारिश करेंगे मां लक्ष्मी से जुड़े ये दमदार उपाय, रातोंरात बिजनेस में मिलेगी तरक्की

Money Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। हालांकि सफलता में धार्मिक उपायों का भी खास योगदान है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 Nov 2023 2:30 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2023 2:30 AM GMT)
powerful remedies related to Goddess Lakshmi
X

powerful remedies related to Goddess Lakshmi 

Money Tips : हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। सफलता हासिल करने के लिए वो काफी मेहनत भी करता है। हालांकि कई बार मेहनत के साथ व्यक्ति को कुछ धार्मिक उपायों की जरूरत भी पड़ती है। ये उपाय व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करते हैं। देवी लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक कहा जाता है। अगर व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता और सुख समृद्धि हासिल करनी है तो उसे मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय करना चाहिए। हफ्ते के हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजन अर्चन करने की मान्यता है। चलिए आज हम आपको मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपको शुभ परिणाम देंगे।

शुक्रवार को करें ये उपाय

अगर आप धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको माता लक्ष्मी से जुड़ा एक उपाय करना चाहिए। ये उपाय किसी वरदान से कम नहीं है। इससे प्रसन्न होने के बाद माता लक्ष्मी आपके घर को धन धान्य से भर देंगी। इससे आप दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। धन की देवी लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत प्रिय होती है। जिन घरों में साफ सफाई अच्छी होती है वहां पर सदैव का लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप चाहते हैं की आपके जीवन में सदा सुख समृद्धि का वास हो तो आप सफाई का ध्यान अवश्य रखें। अगर आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करनी है तो सूर्योदय से पहले स्नान करें और उसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करें। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को पहले कन्याओं को खिलाएं। इसके बाद खुद भी इसे धारण कर लें।

गेहूं का उपाय

स्वास्तिक को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। अगर आपके सौभाग्य के रास्ते बंद हो गए हैं तो आपको अपने घर के बाहर हल्दी और रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके पति यानी भगवान विष्णु को पूजना काफी लाभकारी माना गया है। ये उपाय भाग्य के रास्ते खोलने के लिए शुभ माना जाता है। आर्थिक तंगी अगर दूर नहीं हो रही है तो आपको गेहूं का उपाय अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। इसके लिए बस शनिवार और सोमवार को आपको गेहूं पिसवाने के लिए ले जाना है। उस गेहूं की बोरी में अगर घर का मुखिया एक मुट्ठी काले चने डाल दे तो बरकत शुरू हो जाती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story