×

नाखूनों में छुपे होते हैं जीवन के राज, जानिए अपने पार्टनर का स्वभाव

नाखूनों से व्यक्ति के भविष्य का संकेत मिलता है। व्यक्ति के हाथों में नाखून भी अलग-अलग तरह के होते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 April 2021 2:16 AM GMT
नाखूनों से भविष्य
X

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:शरीर ( Body) का हर अंग खास होता है और इनका अपना एक अलग महत्व रखता है। ज्योतिष में भी शरीर के अंगों के आधार पर किसी आदमी के स्वभाव( Nature), भूत और भविष्य को बताया गया है। नाखून का आकार और इसका रूप रंग आपकी आर्थिक स्थिति और स्वाभव को भी दर्शाता है। नाखूनों से व्यक्ति के भविष्य का संकेत मिलता है। व्यक्ति के हाथों में नाखून भी अलग-अलग तरह के होते हैं। चमकदार नाखूनों(Bright Nails) को अच्छे ननमाना जाता है।

आज जानते हैं नाखूनों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें जिनसे आप किसी के बारे में कुछ भी जान सकते हैं। नाखूनों पर धब्बे हों और नाखून दिखने में अच्छे नहीं हों तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति नहीं कर पाता है। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है। नाखून टेढ़े-मेढ़ा और रेखा युक्त होना आर्थिक दृष्टि से प्रतिकूल स्थिति को दर्शाता है।

नाखूनों पर अर्द्धचन्द्र

अगर किसी के हाथ के सभी नाखूनों पर अर्द्धचन्द्र का निशान हो (जो नाखून की जड़ में होता है) तो ऐसा व्यक्ति बाकी दुनिया से अलग ही चलता है। वह मस्तमौला होता है और उसके भाग्य में राजयोग होता है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

भाग्यशाली

जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। उन्हें कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है। तर्जनी उंगुली के नाखुन पर ये निशान हों तो समझ जाएं जल्दी ही आपके जीवन में कोई नया मित्र या सखी दस्तक देने वाले हैं

गंभीर बीमारी के संकेत

नाखूनों का अधिक लंबा और चौड़ा होना फेफड़े की कमज़ोरी को दर्शाता है। नाखून अगर बढ़कर उंगली की ओर झुका हुआ हो तब इस बात संभावना अधिक रहती है कि व्यक्ति छाती एवं फेफड़े के रोग से पीड़ित होगा।

मिलता है सम्मान

यदि किसी व्यक्ति के नाखून गुलाबी रंगत लिए दिखने में सुंदर हो तो ऐसा व्यक्ति धनी माना जाता है। उसकी समाज में प्रतिष्ठा होती है और यदि किसी कारण से ऐसा व्यक्ति ऊंची पोस्ट पर नहीं पहुंच पाएं तो भी घर, ऑफिस तथा समाज के बड़े-बड़े लोग उसकी बातों को ध्यान से सुनते हैं और मानते हैं।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

सफलता के प्रतीक ये निशान

नाखून के बीच अर्द्धचंद्र दिखाई देते हैं। किसी के अधिक तो किसी के कम या किसी के नहीं भी होते हैं। ये चिन्ह कभी भी स्थायी न होकर समयानुसार बढ़ते घटते रहते हैं। नाखूनों के मूल भाग में सफेद अर्द्धचंद्र दिखाई दे, तो यह चिन्ह शुभ होकर जातक की उन्नति की ओर इशारा करते हैं। निकट भविष्य में ऐसे जातक उन्नति पाते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story