×

Naye Saal 2022 Par Kya Karna Chahiye Upay: अपनी सोयी हुई किस्मत को जगाने के लिए, करें ये सारे काम, आने वाला है नया साल

Naye Saal 2022 Par Kya Karna ChahiyeUpay: नया साल ( New Year )आने वाला है। बस साल 2022 में अब कुछ दिन शेष रह गए है। ज्यादातर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन और वैकेशन मनाने की तैयारी में लग गए है। लेकिन कुछ लोगों को मौज-मस्ती से अलग भविष्य की चिंता सता रही है कि आने वाला साल कैसा रहेगा और खुद क्या करें कि साल 2022 में धन, अर्थ काम मौक्ष सब कुछ अच्छा फल देकर जाये।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 Dec 2021 5:42 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2021 5:52 AM GMT)
Naye Saal Par Kya Karna Chahiye
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Naye Saal Par Kya Karna Chahiye Upay (नया साल 2022 पर क्या करना चाहिए? )

नया साल ( New Year )आने वाला है। बस साल 2022 में अब कुछ दिन शेष रह गए है। ज्यादातर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन और वैकेशन मनाने की तैयारी में लग गए है। लेकिन कुछ लोगों को मौज-मस्ती से अलग भविष्य की चिंता सता रही है कि आने वाला साल कैसा रहेगा और खुद क्या करें कि साल 2022 में धन, अर्थ काम मौक्ष सब कुछ अच्छा फल देकर जाये।इसके लिए कुछ लोग ग्रह-नक्षत्र और कुंडली के अनुसार उपाय भी कर रहे है, लेकिन इसके अलावा हम आपको नया साल सुखद रहे और आपको कामयाबी दें आपके परिवार में प्यार बना रहें इसके लिए कुछ सरल और अच्छा उपाय है जिन्हे अपनाकर आप कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकते हैं।इसके लिए आपको साल की शुरूआत में या पहले ही दिन कुछ चीजों को खरीदना चाहिए, जो समृद्धि का प्रतीक है।

नया साल में धन के लिए उपाय

इस साल नया साल 2022 की शुरुआत 1 जनवरी शनिवार से हो रही है। मां लक्ष्मी को कमल और कमलगट्टे का माला बहुत प्रिय है। इसको पास रखने से माता रानी की कृपा बरसती है। इसलिए अगर आपके पास कमलगट्ट नही है तो उसका माला खरीदकर मंदिर में रखें । ऐसा करने से समृद्धि बढ़ती है और धनवान होते हैं।

नया साल में नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय

विष्णु भगवान का प्रतीक कछुआ अगर घर में रखें तो दरिद्रता दूर भागती है। कहते हैं कि अगर साल के पहले दिन घर में कछुआ प्लास्टिक का छोड़ धातु या मिट्टी कैसा भी हो ले आए तो घर में पैसे की किल्लत नहीं होती है और किस्मत चमकती है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी अपनी दृष्टि डालती है। घर से नकारात्मकता दूर भागती है।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

नया साल में नौकरी के लिए उपाय

अगर आपके घर परिवार में नकारात्मकता हावी है। हर तरफ से परेशानी आ रही है तो पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार अगर घर में पिरामिड की आकृति रखी जाये तो अच्छा रहता है। इससे घर में उर्जा बनी रहती है। परिवार के सदस्यों में प्यार बना रहता है और आप तरक्की करते हैं। नौकरी में कई अवसर और प्रमोशन मिलता है।

नया साल में धन वृद्धि के लिए उपाय

घर में चांदी का हाथी लेकर आएंगे तो अच्छा रहेगा। हाथी धन-संपदा का प्रतीक है और जातक के जीवन में लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए अगर आपके पास पैसे की कमी है तो घर में इस साल 2022 में चांदी का हाथी लेकर जरूर आए और इससे घर में बैठक कक्ष में रखें।

नया साल में भरेगी तिजोरी

नये साल में घर में मोती का शंख लेकर आएंगे तो इससे गरीबी से वास्ता नहीं पड़ेगा और आप हमेशा धनवान बने रहेंगे। । मोती का शँख हमेशा धन के स्थान पर रखना चाहिए इससे धन की कमी नहीं रहता है।तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

नया साल में संंबंधों में मजबूती के लिए उपाय

विष्णु भगवान को अतिप्रिय मोरपंख नये साल में लेकर आते हैं तो समृद्धि आपके द्वार से कभी नहीं जायेगी। मोरपंख पूजा कक्ष में रखेंगे तो इसके चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलेगा और बेडरुम में लगाएंगे तो पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

नया साल में जरूर आजमाये ये भी टोटके

  • अगर आपके घर में शालीग्राम या लड्डू गोपाल नहीं है तो इस साल की शुरूआत में जरूर लड्डू गोपाल और शालीग्राम को घर के मंदिर में स्थान दें, ऐसा करने से समृद्धि बनी रहती है।
  • इसके अलावा नए साल पर अगर आप चाहते हैं कि घर में खुशियां बनी रहें और धन-दौलत लाए तो घर में रोशनी करनी चाहिए। आपके ऊपर कोई कर्ज और मुकदमे न रहे तो घर में फूलों की झालर जरूर लगाएं।
  • अगर आपकी संतान नहीं है या पुत्र की चाहत है तो पुत्र प्राप्ति के लिए फूलों के पौधे लगाएं। इससे संतान स्वस्थ और दीर्घायु होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी नौकरी, कारोबार या रोज़गार बढ़ता जाये और आप खूब यश कमाएं तो भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story