×

Neem ke Ped Ke Fayde :नीम का पेड़ घर में लगाने के फायदे, जानिए इसे लगाने से कौन सा ग्रह दोष दूर होता है

Neem ke Ped Ke Fayde :नीम का पेड़ घर में लगाने के फायदे-घर के आंगन में नीम का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं इसे घर के आंगन में लगाने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 March 2024 6:54 AM GMT
Neem ke Ped Ke Fayde :नीम का पेड़ घर में लगाने के फायदे, जानिए इसे लगाने से कौन सा ग्रह दोष दूर होता है
X

Neem ke Ped Ke Fayde: नीका पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वहीं इसका उपयोग आध्यात्मिक रूप में भी किया जाता है। जहां इसकी पत्तियां शरीर और चेहरे के लिए फायदेमंद होती हैं, वहीं इन पत्तियों का इस्तेमाल विशेष पूजा-पाठ में भी किया जाता है। इतना ही नहीं, नीम के पेड़ की लकड़ी का उपयोग कई तरह से भी किया जाता है। नीम का उपयोग सदियों से चला आ रहा है। इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है वहीं पूजा और हवन आदि में भी इसका विशेष महत्व है। यह शरीर की बीमारियों के साथ-साथ ग्रह में मौजूद कई दोषों को भी दूर करता है। इससे राहु की दशा के साथ-साथ शनि की दशा भी दूर होती है। इसके पत्तों का जल निकालकर नहाने के जल में मिलाकर नहाने से कुंडली में केतु ग्रह शांत होता है। इसके साथ ही घर के आंगन में नीम का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं इसे घर के आंगन में लगाने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।

नीम के पेड़ को लगाने की सही दिशा

घर के बाहर नीम का पेड़ का होना बहुत फलदायक माना गया है चूंकि इस पेड़ का सीधा संबंध मंगल ग्रह से होने के साथ ही ये केतु और शनि ग्रह से भी संबंध रखता है। इस पेड़ को हमेशा घर के बाहर दक्षिण दिशा में लगाएं इससे घर में मंगल बना रहेगा और अमंगलकारी संकट दूर होती हैं और घर में बरकत का वास होता है लेकिन एक बार नीम का पेड़ लगाने के बाद बड़ा होने तक पेड़ की सेवा करनी चाहिए।

नीम का पेड़ घर में लगाने के फायदे

अगर आपकी राशि में पितृदोष है तो घर की दक्षिण दिशा में पेड़ लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इसके पत्तों का रस निकालकर नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से केतु ग्रह शांत होता है और इसकी लकड़ी को हवन कुंड में जलाने से शनि ग्रह शांत होता है। इसके साथ ही रोजाना नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही नीम की लकड़ी की माला पहनने से भी शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

यदि कुंडली में पितृ दोष है तो घर के दक्षिण या उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाएं। इससे पितृ दोष से अवश्य मुक्ति मिलती है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है।

शनि की महादशा में नीम की लकड़ी की माला बनाकर पहनने से लाभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे शनि की महादशी के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष या केतु दोष है तो इन दोषों को शांत करने के लिए नीम का उपयोग किया जा सकता है।इसके लिए नीम की लकड़ी से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह शांत होता है। सप्ताह में एक बार नीम की लकड़ी से हवन अवश्य करें।वहीं केतु ग्रह को शांत करने के लिए नीम की पत्तियों का रस निकालकर नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

नीम का पेड़ लगाने से कई ग्रहों से राहत मिलती है। इसके अलावा नीम के पेड़ से राहु दोष भी कम होते हैं। यही नहीं इसकी लकड़ी से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। घर में अगर नीम का पेड़ होते तो राहु-केतु के खराब दोषों से राहत मिलती है। नीम का पेड़ जहां औषधि युक्त माना गया है, वहीं इसकी लकड़ी शनि के कई दोषों को दूर करती है। कहते हैं कि शनि के अशुभप्रभावों को कम करने के लिए गले में नीम की लकड़ी की छोटी से माला पहननी चाहिए।

नीम के पेड़ का लाभ राशि के अनुसार

अगर आपकी राशि कुंभ है या फिर आप उत्तर भादपद नक्षत्र में पैदा हुए हैं, तो नीम का पेड़ घर में जरूर लगाएं, ये आपको लाभ देता है और आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है। इसके अलावा मकर राशि के लोग भी अपने घर में नीम का पेड़ लगाएं, ऐसा करने से उन्हें काफी लाभ होगा। इसके अलावा इसकी लकड़ी भी यज्ञ और फर्नीचर के काम आती है। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो नीम की लकड़ी से पलंग बनवाकर उस पर सोना चाहिए, इससे स्किन समस्या कम होती है।

इसके अलावा नीम की लकड़ी से हवन करने से भी घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं रहती और घर में सुख शांति रहती है।जिस पर पितृदोष होता है उन्हें घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और वास्तु दोष समाप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। अगर पेड़ लगाने की जगह न हो तो आप घर में बड़े गमले में भी इसे लगा सकते हैं।

नीम का पेड़ लगाने से कौन सा ग्रह दोष नहीं होता है...

केतु ग्रह से मुक्ति –अगर कुंडली में केतु ग्रह अशांत होने पर रोजाना नीम की पत्तियां को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें इससे केतु ग्रह शांत हो जाएगा और सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि दोष से मुक्ति –शनि ग्रह शांत करने के लिए सप्ताह मे एक बार नीम की लकड़ियों से हवन करना चाहिए. शनि की महादशा के अशुभ फल को टालने के लिए रविवार के दिन नीम की लकड़ी से बनी माला पहनना चाहिए।

वास्तु दोष से मुक्ति –नीम की लकड़ियों से घर में हवन करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है अगर वही रोज नियमित रूप से घर में नीम की सूखी पत्तियों का धुंआ करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने के साथ ही परिवार में सुख शांति आती हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती हैं।

मंगल ग्रह की शांति के लिए –मंगल ग्रह नीम के पेड़ का स्वरूप माना जाता है और रोजाना नीम के पेड़ में जल चढ़ने हनुमान जी की कृपा मिलने के साथ ही मंगल के दुष्प्रभाव में भी कमी आती हैं लेकिन इसका फल तभी मिलेगा जब ये उपाय नियमित रूप से किया जाएं.

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story