×

New Year 2023 Vastu Tips: सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अगर राशि के अनुसार करें पर्स के रंग का चुनाव

New Year 2023 Vastu Tips: नए साल की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में हो जाएगी।सभी लोग आने वाले साल को बेहतर बनाने में लगे हैं। आने वाले साल में मां लक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं की कृपा।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Dec 2022 1:58 AM GMT
Vastu tips for prosperity
X

Goddess Laxmi Vastu Tips (Image: Social Media)

New Year 2023 Vastu Tips: नए साल की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में हो जाएगी। ऐसे में सभी लोग आने वाले साल को बेहतर बनाने में लगे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आने वाले साल में मां लक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं की कृपा आप पर बनी रही और सालभर धनवर्षा होती रहें तो आप अपने पर्स पर ध्यान देना चाहिए।सभी के पास पर्स होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने राशि अनुसार पर्स के रंग का चुनाव करना चाहिए।अगर नहीं जानते तो आइए जानते हैं विस्तार से:

मां लक्ष्मी की होगी कृपा अगर राशि के अनुसार करें पर्स के रंग का चुनाव

सफेद रंग का पर्स: दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक अगर सफेद या नीले रंग का पर्स अपने पास रखते हैं, तो इससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, वे मानसिक शांति भी महसूस करेंगे।

भूरे रंग का पर्स

भूरे रंग का पर्स वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के उत्तम और अति शुभ बताया गया है। अगर आप इस राशि के जातक हैं तो भूरे या फिर मटमेले से रंग के पर्स में पैसे रखेंगे, तो वे कभी खाली नहीं होगा और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी हमेशा।

हरे रंग का पर्स

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए हरे या सफेद रंग का पर्स बहुत लाभकारी साबित होगा।


दरअसल ऐसा करने से उनका लक हमेशा उनका साथ देगा और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी।

लाल रंग का पर्स

वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि मेष, सिंह और धनु राशि वाले जातकों के लिए लाल या नारंगी रंग का पर्स रखना बहुत फायदेमंद साबित होगा।

पर्स में रखें ये खास चीजें

पर्स के रंग के अलावा इन चीजों का भी ध्यान रखें। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा अपने पर्स में बनाए रखना चाहते हैं, तो लाल रंग के कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर उस पर रेशमी धागा बांध लें और इसे अपने पर्स में रख लें। साथ ही अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। दरअसल आपको बता दें कि ऐसा करने से कुछ ही समय में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story