×

New Year 2023 Vastu Tips: सालभर पाना चाहते हैं माता लक्ष्मी की कृपा, नए साल पर घर में जरूर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे

New Year 2023 Vastu Tips: अगर आप भी साल 2023 में माता लक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं का कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करना चाहिए।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 24 Dec 2022 2:49 AM GMT
Lord Laxminarayan
X
New Year 2023 Vastu Tips (Image: Social Media)

New Year 2023 Vastu Tips: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने अगले साल को बेहतरीन बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। अगर आप भी साल 2023 में माता लक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं का कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। दरअसल नए साल में घर में पेड़ लगाना शुभ और मंगलकारी होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं कि नए साल में किन पौधों को लगाना शुभ रहेगा:

नए साल पर घर में लगाएं ये 5 पेड़ पौधे

तुलसी पौधा (Basil Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी बेहद शक्तिशाली, पवित्र और शुभ पौधा होता है, जो घर में सकारात्मकता को बढ़ाता है। दरअसल यह छोटा पौधा, जिसमें चिकित्सीय गुण हैं, वो ना सिर्फ वातावरण को साफ करता है बल्कि मच्छरों को भी दूर रखता है।

Tulsi Plant

साथ ही तुलसी घर के आगे या पीछे, बालकनी या खिड़की पर उगाया जाता है, जहां से भी पर्याप्त सूर्य की रोशनी आती हो। तुलसी पौधा नए साल पर लगाने से घर में सुख शांति आने के साथ साथ मां लक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं का कृपा प्राप्त और आशीर्वाद मिलता है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

दरअसल घर के लिए अन्य भाग्यशाली पौधों में स्नेक प्लांट भी शामिल है।

Snake Plant

यह शुभ पौधा विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन) को अवशोषित करके और हवा में मौजूद एलर्जी करने वाले पदार्थों को कम करके पर्यावरण को पूरा शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। यह पौधा विभिन्न हालातों में भी अच्छी तरह उगता है। इस पौधे को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है।

जेड प्लांट (Jade Plant)

वैसे तो जेड प्लांट की पत्तियां छोटी गोलाकार होती हैं लेकिन इसे सौभाग्य प्रदान करने के लिए जाना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक मानें तो जेड प्लांट अच्छे भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसे आप घर या दफ्तर में रख सकते हैं।

Jade Plant

साथ ही जेड विकास और पुनर्जनन का प्रतीक है और पत्तियों का आकार जेड पत्थरों से मिलता जुलता है। हालांकि वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि जेड प्लांट को कभी भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।

लकी बैंबू प्लांट (Dracaena Sanderiana)

बैंबू प्लांट साउथ-ईस्ट एशिया में सबसे ज्यादा पाया जाता है और फेंगशुई और वास्तु दोनों में यह अच्छे भाग्य और स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसके डंठल की संख्या का वास्तु में विशेष महत्व है।

Dracaena Sanderiana

जैसे: वैभव के लिए लकी बैंबू में 5 डंठल होनी चाहिए, अच्छे भाग्य के लिए 6, स्वास्थ्य के लिए 7 और 21 डंठल स्वास्थ्य और अच्छे वैभव के लिए। दरअसल बैंबू प्लांट हवा को भी साफ करता है और वातावरण में से प्रदूषण को हटा देता है। ध्यान रखें बैंबू प्लांट को पूर्वी कोने में रखना चाहिए।

मनी प्लांट (pothos)

मनी प्लांट भी वैभव और घर में अच्छा भाग्य लाता है और वित्तीय परेशानी से भी उबारता है। बता दें मनी प्लांट प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम करते हैं क्योंकि वे हवा से विषाक्त पदार्थों को निकाल देते हैं।

pothos

खास बात यह है कि इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट रखने से आप पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story