×

New Year Mantra 2024: इन मंत्रों से शुरू करें नया साल 2024, सफलता चूमेगी कदम, चमकेंगे आसमान में सितारे

New Year Mantra 2024 : 2024 आने में कुछ दिन शेष रह गए है। ऐसे में आने वाला साल अच्छा गुजरें इसके लिए कुछ धार्मिक उपाय करने चाहिए जिससे जीवन में सफलता की ओर बढ़ सकते हैं जानते हैं कैसे...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Dec 2023 5:00 AM GMT (Updated on: 15 Dec 2023 5:00 AM GMT)
New Year Mantra 2024: इन मंत्रों से शुरू करें नया साल 2024, सफलता चूमेगी कदम, चमकेंगे आसमान में सितारे
X

New Year Mantra 2024 :2024 की स्वागत की त्यारी होने लगी है। क्योंकि 2023समाप्त होने और 2024 के आगमन मे महज अब कुछ हीं शेष बचें है और हर कोई चाहता है की पिछले साल से और भी बेहतर मेरा नया साल गुजरे। घर मे सुख समृद्धि बढे. घर मे सुख शांति बनी रहे। माना जाता है कि आप अगर नए साल की पहला दिन देवी देवता की पुजा करते है तो उनकी कृपा से पूरा साल भर अच्छा बीतेगा। घर से नकरात्मक शक्तियां दूर होंगी और धन धान्य की भी वृद्धि होगी। वहीं अगर आप नये साल की शुरुआत मे कुछ उपाय करते है तोह पूरा साल बरकत हीं बरकत होगी

नए साल में तरक्की और घर में सुख-समृद्धि पाने के लिए भगवान का ध्यान करना चाहिए, लेकिन साल के पहले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आप पूरे साल आर्थिक लाभ पा सकते हैं। अगर साल के पहले दिन मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो गईं तो पूरे साल आपके ऊपर धनवर्षा होगी। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको इन खास मंत्रों का जाप करना होगा। जानते है क्या है वह उपाय।

नए साल में पढ़ें ये मंत्र

लक्ष्मी गायत्री मंत्र-“ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥”

इस मंत्र का नियमित जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने से भौतिक सुख भी मिलता है।

ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र- “ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:”

ज्येष्ठा लक्ष्मी मंत्र आर्थिक स्थिति मजबूत करता है। यदि कोई भी व्यक्ति इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक सवा लाख बार जाप करता है तो यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र का जाप करने के बाद कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है।

महालक्ष्मी मंत्र-“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥”

कर्ज मुक्ति के लिए उपरोक्त मंत्र अत्यंत प्रभावशाली है। इस मंत्र का प्रतिदिन कमलगट्टे की माला से जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वह उसके दुखों को दूर कर अपनी कृपा बनाए रखती है।

ॐ विष्णु पत्नी च विद्महे तुलसि धन्या धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥

तुलसी माता को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जा सकता है, जो धनलाभ में मदद कर सकता है.

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं फट् स्वाहा॥

इस मंत्र को धन प्राप्ति के लिए जाप करना सुझाया जाता है.

यह मंत्रों का जाप एक नियमित और ध्यानपूर्वक तरीके से किया जाना चाहिए। हवन के समय इन मंत्रों का सही उच्चारण करने से आप धनलाभ में सुधार देख सकते हैं। ध्यान दें कि मंत्रों का जाप श्रद्धा और पूर्ववत् जागरूकता के साथ किया जाना चाहिए।

'रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे

रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:'

जीवन की बाधाएं दूर करने और कामयाबी पाने के कुछ आसान मंत्र बताए गए हैं. 'श्रीरामरक्षास्तोत्र' का एक मंत्र हर तरह की सफलता पाने में बेहद उपयोगी बताया गया है।

राजिवनयन धरे धनु सायक। भगत बिपति भंजन सुखदायक।।

सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके इस मंत्र की 7 मालाएं (108 दाने की) जपना चाहिए. हर माला की समाप्ति पर धूप-गुग्गुल की अग्न‍ि में आहुति देनी चाहिए। सातों मालाएं पूरी हो जाने पर उस भस्म को सावधानी से उठाकर रख लेना चाहिए। हर दिन काम में जुटने से पहले भस्म को ललाट पर लगा लेना चाहिए। जप करने और भस्म लगाने से बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर होती हैं और हर काम में सफलता मिलती है। यह प्रयोग केवल आस्तिकों के लिए ही है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक डॉट कॉम इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story