×

October Me Janme Log: डिप्लोमैटिक,ईर्ष्यालु या आकर्षक कैसे होते है, जानिए अक्टूबर में जन्मे लोगों का नेचर-भविष्य

October Me Janme Log Kaise Hote Hai: अक्टूबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं -तिथि, वार काल की तरह माह का भी आपके जन्म में अहम भूमिका होती है। जानते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में जन्मे लोगों का नेचर और भविष्य क्या होता है...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Sep 2023 11:45 PM GMT (Updated on: 22 Sep 2023 11:45 PM GMT)
October Me Janme Log Kaise Hote Hai
X

October Me Janme Log Kaise Hote Hai (Photo - Social Media)

October Me Janme Log Kaise Hote Hai: अक्टूबर में जन्मे लोग कैसे होते है: अक्टूबर में जन्मे लोग पैसे वाले होते है। इन्हें बातचीत करना बहुत पसंद होता है। या यूं कहें कि ये लोग बातूनी होते है। जो लोग इन्हें पसंद करते हैं, ये उनके साथ बहुत ईमानदार होते हैं। इनका मन खूबसूरत होता है, साथ ही साथ ये आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इन्हें अक्सर गुस्सा आ जाता है। ये बहुत बहादुर होते है और दोस्त के रुप में भी बेमिसाल होते हैं।

भावनात्मक तौर पर जल्दी आहत हो जाते हैं। इससे जल्द ही बाहर आ जाते हैं। इनकी सोच बहुत व्यापक होती है। ये अपनी भावनाओं को छुपाने में यकीन नहीं रखते और जो सामने होते हैं वही अंदर भी होते हैं। इनके विषय में किसी भी प्रकार की राय कायम करना आसान नहीं होता। ये लोग खूबसूरत होते हैं और ऑपोजिट सेक्स में अच्छी खासी पब्लिसिटी हासिल करते हैं।

अक्टूबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

इस महीने जन्मे लोग बहुत शांत किस्म के होते हैं। दिखने में इतने स्मार्ट होते हैं कि लोगों को इनसे ईर्ष्या हो सकती है। शुरुआती अवस्था में इनका आकर्षण कुछ कम हो सकता है। मगर जैस-जैसे उम्र बढ़ती है सौंदर्य में इजाफा आता है। विश्वास कीजिए कि ये सुधार इतना आता है कि इनके चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है।

अक्टूबर में जन्में लोग आसपास एक रहस्यमयी घेरा बनाकर रखते है। जिसके दायरों को तोड़ना हर किसी के बस में नहीं है। हर किसी से इनकी दोस्ती हो भी नहीं सकती। राजसी व्यक्तित्व के मालिक होते है। हर चीज को नफासत से करना इनकी खूबी में शामिल है। इनको अस्त-व्यस्त रहना बिल्कुल पसंद नहीं है ।

अक्टूबर में जन्मे लोगों का नाप-तौल कर बोलना खूबी

खूबसूरत रहने और खूबसूरत दिखने में अंतर है। ये खूबसूरत ‍रहने वालों में से है भले ही इनके नैन-नक्श साधारण हो, मगर कुछ ऐसी प्रबल आकर्षण शक्ति इनमें होती है कि खुद को अनूठे अंदाज में पेश कर सबका दिल जीत लेते हैं। मुसीबतों से उबरने की ताकत भी लाजवाब होती है। घोर निराशा के दौर से भी ये बार-बार निकल आते हैं। किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचते हैं। अपनी बात को समयानुसार नाप-तौल कर कहना इनका पहचान है। शब्दों को बर्बाद नहीं करते पर शब्दों को सही वक्त पर सही ढंग से रखने में इनका जवाब नहीं।

अक्टूबर में जन्मे लोग आरोप-प्रत्यारोप से दूर

इस महीने जन्मे लोग रिश्तों की पॉलिटिक्स में माहिर होते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपकी शार्पनेस भी लोगों के लिए जलन का सबब होती है। प्यार के मामले में इनका कोई सानी नहीं। अक्सर इनका प्यार सफल नहीं होता, लेकिन इनके टूटे दिल की आवाज घर के लोग भी नहीं सुन पाते हैं। प्यार में रोना-चीखना इनको पसंद नहीं। अगर इनका ब्रेकअप होता है तो बहुत शालीनता से और खामोशी स्वीकार कर लेते हैं बजाय आरोप-प्रत्यारोप लगाने के। ये कभी किसी का बुरा नहीं सोच सकते हैं।

अक्टूबर में जन्मे लोगों का करियर

इस महीने जन्मे लोग टेक्नोलॉजी, राजनीति, कला, अभिनय, बिजनेस या मेडिकल जैसे क्षेत्र में करियर बनाते है।ये बात भी मानना होगी कि ये अपने क्षेत्र में शिखर तक पहुंच कर ही दम लेते हैं। निरंतर श्रेष्ठता के सपने देखते हैं और उसे पूरा भी करते हैं।

अक्टूबर में जन्मे लोग थोड़े डिप्लोमैटिक

अक्टूबर में जन्मी लड़कियां भी सौंदर्य की मल्लिका होती हैं। इनकी आंखें इतनी गहरी और खूबसूरत होती है कि कोई भी इनमें डूबकर सब कुछ भूल जाए तो अचरज की बात नहीं। मन की थोड़ी-सी डिप्लोमैटिक होती हैं, लेकिन दूसरों का नुकसान नहीं करती। प्यार के मामले में जितनी गहरी होती है उतनी ही नादान भी।

गहरी इन मायनों में कि जिसे चाहती है दिलोजान से चाहती है। सामने वाले की कमियों को नजरअंदाज करके चाहती हैं, लेकिन अगर ब्रेकअप हो जाए तो जल्दी-जल्दी किसी से भी जुड़ने की नादानी कर बैठती है और जीवन भर का गम पाल लेती है। इनमें आत्मविश्वास गजब का होता है, लेकिन मन से किसी ना किसी पर निर्भर बने रहना चाहती है।

लकी नंबर : 2, 6, 7, 8

लकी कलर : चटक मेहरून, पिकॉक ग्रीन, रॉयल ब्लैक

लकी डे : ट्यूसडे, थर्सडे, फ्राइडे

लकी स्टोन : डायमंड

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story