×

ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, हर तरफ से मिलता है इनको प्यार व धन....

कोई भी मनुष्य अपने भाग्य पर बहुत विश्वास करता है। उसके साथ आगे क्या होने वाला है ये जानने की इच्छा हर किसी में होती है। और हम किसी भी मनुष्य के भूत भविष्य व वर्तमान को उसकी हाथ की रेखाओं से जान सकते हैं। व्यक्‍ति की हथेली में बहुत सी रेखाएं और निशान होते हैं। ये रेखाएं और निशान  बहुत बताते हैं।

suman
Published on: 28 July 2019 5:49 AM GMT
ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, हर तरफ से मिलता है इनको प्यार व धन....
X

जयपुर: कोई भी मनुष्य अपने भाग्य पर बहुत विश्वास करता है। उसके साथ आगे क्या होने वाला है ये जानने की इच्छा हर किसी में होती है। और हम किसी भी मनुष्य के भूत भविष्य व वर्तमान को उसकी हाथ की रेखाओं से जान सकते हैं। व्यक्‍ति की हथेली में बहुत सी रेखाएं और निशान होते हैं। ये रेखाएं और निशान बहुत बताते हैं।

*वैसे तो सबके हाथ में अलग-अलग निशान होते है। किसी में त्रिशुल तो किसी शंख, किसी में मछली। यह सारे निशान सबकी हथेलियों पर नहीं होता, लेकिन जिनकी हथेली पर यह निशाना मिलता है वे बहुत भाग्‍यशाली होते हैं।

*चंद्र पर्वत पर त्रिशूल व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक प्रकृति के होते हैं। दिल की रेखा के अंत में त्रिशूल भाग्य की निशानी है।

उत्तर प्रदेश का यह तीर्थस्थल है 88 हजार ऋषियों की तपस्थली, यहां तप करने से जाएंगे ब्रह्मलोक

*यदि यह बृहस्‍पति पर्वत के नीचे है। ऐसे लोग अन्य लोगों की तुलना में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ज़्यादा मज़बूत होते हैं। पैसे वाले लोगों के हाथों में यह निशान देखा जा सकता है।

*मंगल पर त्रिशूल का मतलब है कि व्यक्ति को बहुत देर और कड़ी मेहनत के बाद उसे बहुत सारा धन मिलेगा। इसी तरह यदि मंगल के ऊपरी पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति सफल एथलीट या पुलिस अधिकारी होता है।

*यदि शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है और अच्‍छे कामों की प्रशंसा भी करता है।

suman

suman

Next Story