×

Pitra Paksha 2022: शुभ काम से दूरी क्यों

Pitra Paksha 2022: पितृपक्ष में तो हमारे आपके पूर्वज हमारे आपके साथ आस पास ही रहते हैं। इसलिए मेरे विचार से पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य न करने का कोई औचित्य नहीं है।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Sep 2022 2:00 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2022 2:00 AM GMT)
Pitra Paksha 2022
X

Pitra Paksha 2022। (Social Meida)

Pitra Paksha 2022: हम सब हमेशा से यह सुनते आए हैं कि पितृपक्ष (Pitra Paksha 2022) में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। कोई भी नया समान नहीं खरीदा जा सकता है या कोई भी नया कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है।

पितरों को श्राद्ध देने की रहती है प्राथमिकता

मेरे विचार से पूर्व में जब आवागमन के साधन नहीं हुआ करते थे तो पितृपक्ष में लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए तीर्थ स्थान गया जी, गंगासागर या अन्य तीर्थ स्थानों पर जाते थे। जहां आने और जाने में काफी समय लग जाता था। लगभग सभी लोगों का वहां आना जाना रहता था, इसलिए उस समय में यदि कोई व्यक्ति किसी शुभ कार्य को करता तो उसके यहां रिश्तेदार नातेदार लोग इसलिए नहीं आते कि उनकी प्राथमिकता पितरों को श्राद्ध देने के लिए तीर्थ स्थान जाने की रहती थी। तभी से यह परंपरा बनी और धीरे-धीरे लोगों को यह लगने लगा कि पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य या किसी प्रकार की खरीद या नया कार्य प्रारंभ नहीं करना चाहिए।

पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य न करने का कोई औचित्य नहीं

ध्यान से विचार करें तो यह पता चलेगा कि जब घर में पूजा पाठ होती है तो ब्राह्मण देवता सबसे पहले देवी देवताओं के आवाहन के बाद पितरों का भी आवाहन करते हैं और पूजा समाप्त होने के बाद उनको वापस अपने स्थान जाने का निवेदन भी करते हैं। किंतु पितृपक्ष में तो हमारे आपके पूर्वज हमारे आपके साथ आस पास ही रहते हैं। इसलिए मेरे विचार से पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य न करने का कोई औचित्य नहीं है। हम जो कुछ भी हैं, वह उनके ही आशीर्वाद से हैं।

क्या हम अपने बच्चों का अहित सोच सकते हैं, नहीं इसी प्रकार से हमारे पूर्वज भी हम लोगों के लिये कभी भी बुरा नहीं सोच सकते इसलिए पितृपक्ष में सभी शुभ कार्य उसी तरह से करिए जैसे शुभ दिनों में करते हैं, बल्कि पितृपक्ष का समय तो हमारे लिए ज्यादा शुभ है, क्योंकि हमारे पित्र हमारे साथ आशीर्वाद के लिए 15 दिन साथ रहते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story