×

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में पाएं अपने पितरों का आर्शीवाद, इस दिन से शुरू हो रहा श्राद्ध पक्ष, यहां जाने सारी तिथियां

Pitru Paksha 2022: इस साल 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। जोकि 25 सितंबर 2022 तक रहेगा। इन दिनों के दौरान अपने पितरों का आर्शीवाद पाने का सबसे सही समय बताया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2022 12:17 PM GMT
shradh in 2022
X

पितृपक्ष 2022 (फोटो- सोशल मीडिया) 

Pitru Paksha 2022: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत अधिक महत्व है। इस दौरान लोगों अपने पितरों को श्रद्धा भाव से याद करते हैं। पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। जोकि 25 सितंबर 2022 तक रहेगा। इन दिनों के दौरान अपने पितरों का आर्शीवाद पाने का सबसे सही समय बताया गया है। लोगों पितृपक्ष में गया जी अपने मृत पूर्वजों को पिंडदान करने जाते हैं। जिससे उनके पूर्वजों का आर्शीवाद उनपर और उनके परिवार पर बना रहे।

हिंदू शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद महीने के दौरान पूर्णिमा से अमावस्या तक 16 दिनों के दौरान मृत पूर्वजों की आत्मा पृथ्वी पर आती है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज कौवे रूप में पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए इन दिनों में मृत पूर्वजों को तारने के लिए, उनका आर्शीवाद पाने के लिए श्राद्ध अनुष्ठान करने में मदद करने वाले ब्राह्मण पुजारियों को भोजन-वस्त्रादि दान दिए जाते हैं। इसके अलावा गाय, कुत्ते और कौवे को भी भोजन कराया जाता है।

पितृ पक्ष में मृत पूर्वजों की आत्मा तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर्म किए जाते है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की आत्मा तृप्त करने से व्यक्ति पर पितृ दोष नहीं लगता है। साथ ही पितरों को तारने से परिवार की बरक्कत और उन्नति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि पितृ पक्ष में पितरों के आशीर्वाद से परिवार की वंश वृद्धि भी होती है। वहीं कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है और रूके हुए काम बनने लगते हैं।

श्राद्ध की तिथियां 2022
Shradh dates 2022

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

11 सितंबर 2022- द्वितीया का श्राद्ध

12 सितंबर 2022- तृतीया का श्राद्ध

13 सितंबर 2022- चतुर्थी का श्राद्ध

14 सितंबर 2022- पंचमी का श्राद्ध

15 सितंबर 2022- षष्ठी का श्राद्ध

16 सितंबर 2022- सप्तमी का श्राद्ध

18 सितंबर 2022- अष्टमी का श्राद्ध

19 सितंबर 2022- नवमी श्राद्ध

20 सितंबर 2022- दशमी का श्राद्ध

21 सितंबर 2022- एकादशी का श्राद्ध

22 सितंबर 2022- द्वादशी/सन्यासियों का श्राद्ध

23 सितंबर 2022- त्रयोदशी का श्राद्ध

24 सितंबर 2022- चतुर्दशी का श्राद्ध

25 सितंबर 2022- अमावस्या का श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story