×

Bad Plants For Home Vastu Tips: ये पौधे छीन लेते हैं घर खुशियां, बनाते हैं कंगाल, इन्हें लगाने से पहले सोचे जरूर

Bad Plant For Home Vastu Tips: हरे भरे पौधे आपके मन को खुश करते हैं, घर में ऑक्सीजन रहती है, आपके घर की शोभा और ख़ूबसूरती बढ़ती है। साथ ही कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है जिन्हें लगाने से आपको तरक्की मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें आपको घर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि उन्हें लगाना आपके घर के लिए शुभ ( Lucky) नहीं होता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 April 2022 4:37 AM GMT (Updated on: 21 April 2022 4:37 AM GMT)
Bad Plant For Home Vastu Tips
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Bad Plant For Home Vastu Tips

वास्तु में घर के लिए अशुभ पौधे

पेड़-पौधे ( Plants) में जीवित रखते हैं यानि ये कहे कि पेड़ पौधों में प्राणवायु होती है। घर में पौधे लगाने से घर की खूबसूरती के साथ घर में सकारात्मकता भी आती है। पौधे लगाने से घर की रौनक बढ़ जाती है । हरे भरे पौधे आपके मन को खुश करते हैं, घर में ऑक्सीजन रहती है, आपके घर की शोभा और ख़ूबसूरती बढ़ती है। साथ ही कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है जिन्हें लगाने से आपको तरक्की मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें आपको घर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि उन्हें लगाना आपके घर के लिए शुभ ( Lucky) नहीं होता है। वास्तु (Vastu )के अनुसार कुछ पेड़ों को घर पर लगाने से उसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें भूलकर भी घर पर नहीं लगाना चाहिए।

इन पौधों को घर में बिल्कुल नहीं लगाएं?

यदि आपको घर में पौधे लगाने का बहुत शौक है तो घर में पौधे लगाते समय ध्यान रखें की इन पौधों को घर में बिल्कुल नहीं लगाएं। क्योंकि इन्हे लगाना आपके और आपके घर के लिए सही नहीं होता है। जैसे की:

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • गुलाब के पौधे को छोड़कर आपको घर में अन्य कोई भी कांटेदार पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए जैसे की कैक्टस आदि। क्योंकि कांटेदार पौधे आपके घर के वातावरण के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होते हैं।
  • मेहँदी का पौधा दिखने में आकर्षक होने के साथ बहुत फायदेमंद भी होता है क्योंकि मेहँदी को महिला हाथों, बालों आदि में लगाती है। लेकिन जब बात इस पौधे को घर में लगाने की हो तो आपको इससे बचना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार घर में मेहँदी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है।
  • यदि आपके घर में कोई पौधा सूख गया है तो आपको उसे भी घर से हटा देना चाहिए क्योंकि सूखे पौधे भी घर के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। इसके अलावा यदि आप यदि घर में बुके आदि को सजाकर रखती है तो उसके भी फूल सूखने के बाद उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि यह भी घर के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं।
  • आपको घर में इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है की इमली के पौधे पर बुरी आत्माओं का वास होता है। ऐसे में आपको घर में या घर के आस पास भी इमली का पौधा नहीं नहीं लगवाना चाहिए।
  • आजकल बोनसाई पौधों का घर में रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। इसे घर की साज सजावट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन सच यह है की बोनसाई को घर में रखने से सदस्यों की प्रगति में रूकावट आती है और इसे घर में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • घर में या घर के आस पास भी कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसे लगाना भी घर में अशुभ माना जाता है।
  • वैसे तो लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं लेकिन मायता हैं की पीपल के पौधे को गलती से भी घर में या घर के आस पास नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
  • खजूर का पौधा दिखने में सूंदर व् आकर्षक होता है लेकिन इस पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को घर में लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
  • मदार का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस पौधे में से दूध निकलता है जो भी घर में नेगेटिव ऊर्जा को बढ़ाता है और घर के लिए अशुभ होता है। ऐसे में यदि आपके घर में यह पौधा है तो इसे आपको तुरंत कटवा देना चाहिए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story