×

Pradosh Vrat 2022 Upay: गुरु प्रदोष पर करें ये उपाय, भगवान शिव करेंगे चमत्कार, जीवनभर रहेंगे खुशहाल

Pradosh Vrat 2022 Upay: हर माह आने वाले प्रदोष व्रत को करने से शिवजी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत करने से संतान सुख, शत्रुओं पर विजय आरोग्य, सुख, धन, संपत्ति की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की कृपा से हर कष्ट दूर होता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 April 2022 5:30 AM GMT (Updated on: 13 April 2022 6:19 AM GMT)
Pradosh Vrat 2022
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Pradosh Vrat 2022 Upay

गुरु प्रदोष व्रत 2022 पर करें यह उपाय

भगवान शिव (Lord Shiva )को प्रिय प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष 14 अप्रैल को है। हर माह में प्रदोष व्रत दो बार आते है। पहला कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखते हैं। इस बार का प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन होने से गुरु प्रदोष व्रत है। इसी दिन मेष संक्रांति, और बैसाखी का त्योहार भी है। शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत करने से संतान सुख, शत्रुओं पर विजय आरोग्य, सुख, धन, संपत्ति की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की कृपा से हर कष्ट दूर होता है।

गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

14 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि गुरुवार की सुबह 04.49 मिनट से शुरू और 15 अप्रैल शुक्रवार को 03.55 में समाप्ति है। इस दिन प्रदोष की पूजा का समय 06 .46 pm से 09 .00pm तक है। इस दिन वृद्धि योग सुबह 09. 52 तक है, उसके बाद से ध्रुव योग लग जाएगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी सुबह 09. 56 तक है, फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

प्रदोष पर शिव की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत होने के बाद शाम के समय में भगवान शिव, मां पार्वती और गणेशजी की पूजा करते हैं। आप किसी शिव मंदिर या फिर घर पर पूजा कर सकते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल, चंदन, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, गंगाजल, गाय का दूध आदि अर्पित कर विधि विधान से पूजा करें। इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। फिर शिव चालीसा एवं व्रत कथा का पाठ करें और अंत में शिव जी की आरती करें। पूजा के बाद देवों के देव महादेव से अपनी मनोकामना व्यक्त करें और पूजा में हुई भूल आदि के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

प्रदोष के दिन करें यह उपाय होगा चमत्कार

प्रदोष का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की आराधना (Worship) करने से वे जल्‍द ही प्रसन्‍न हो जाते हैं और मनवांछित फल का वरदान प्रदान करते हैं। प्रदोष के दिन में भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ न कुछ काम करना चाहिए, ताकी उनकी कृपा बनी रहें, क्‍योंकि शिव भगवान प्रसन्न रहेंगे तो आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करेंगें। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए व्यक्ति को रुद्राक्ष भी धारण करना चाए, जिससे उनकी कृपा बनी रहें। यहां कुछ उपाय बता रहे हैं जिसे आजमाकर आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैँ।

  • विवाह और नौकरी की बाधा दूर करने के लिए प्रदोष के दिन शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती है। इसके साथ ही शीघ्र विवाह के योग भी बनते हैं।
  • प्रदोष से पहले किसी भी के दिन पीपल के वृक्ष से एक साफ़ व बिना कटा हुआ पत्ता तोड़ लाएं। पत्ते को गंगाजल से धोएं फिर उसे एक थाली में रखकर 11 बार गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित करके अपने पूजा वाले स्थल पर शिव जी की शरण में रख दें। ऐसा हर हर माह के प्रदोष को करें, इससे नौकरी की परेशानी दूर होती है।
  • आटे की गोली और मंत्र से मनवांछित फल और धन की कमी को दूर करते हैं। जब धन इच्छा पूरी नहीं होती है तो धन प्राप्ति के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। गोलियां खिलाते समय भगवान शिव का ध्यान करते रहना चाहिए।
  • धन की बढ़ोतरी के लिए घर में पारद से निर्मित शिवलिंग स्थापित करके प्रतिदिन पूजा करें। इच्छा पूर्ति के लिए सोमवार को 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। फिर देखिए परिणाम। गरीबों को खिलांए अन्न,दुखों का करें अंत आप सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए और परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं। गरीबों को भोजन करवाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।
  • प्रदोष के दिन आटे से 11 शिवलिंग निर्मित करके 11 बार उनका जलाभिषेक करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलेगी। रोग और पापों से मुक्ति के लिए रोगों से मुक्ति हेतु शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय ॐ जूं सः मंत्र का जाप करते रहें। पापों से मुक्ति और सुखों की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करें। भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि और तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story