×

Rahul Gandhi Ki Kundali 2023: कैसा रहेगा राहुल गांधी का आने वाला साल, क्या बनेगे प्रधानमंत्री ?

Rahul Gandhi Ke Liye Kaisa Rahega 2023-2024 राहुल गांधी के लिए कैसा रहेगा 23-24: राहुल गांधी वर्तमान समय में राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:24 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:24 AM GMT)
Rahul Gandhi Ki Kundali
X

Rahul Gandhi Ki Kundali 

Rahul Gandhi Ke Liye Kaisa Rahega 23-24 (राहुल गांधी के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल): राहुल गांधी कांग्रेस के नेता वर्तमान समय में भारत जोड़ो यात्रा पर है। राजनीतिक में बने रहने और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राहुल गांधी ने बहुत प्रयास किये हैं, लेकिन देश को आज भी उनके नेतृत्व पर संशय है। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद से तो कांग्रेस के वजूद पर ही सवाल उठने लगे है। आखिर मेहनत और प्रयास के बावजूद भी ऐसा क्या कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक मनसूबों में कामयाब नहीं हो पार रहे है और कांग्रेस को बेहतरीन नेतृत्व देने में असफल रहे है तो इसके लिए पहले राहुल गांधी की कुंडली का विश्लेषण करते है।

राहुल गांधी की कुंडली क्या कहती है ?

जन्म तिथि-19 जून,1970

जन्म स्थान- नई दिल्ली

समय- दिन का

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिन में दिल्ली में हुआ है। इनकी कुंडली में बृहस्पति शनि है। और लग्न का स्वामी शुक्र दशम भाव में बैठा हुआ है। इनकी कुंडली में चंद्रमा किमद्रुम होने के कारण इनके नुकसान होता है। राहुल गांधी की राशि वृश्चिक है जिसके अधिपति मंगल हैं। राहुल गांधी की जन्म पत्रिका में शनि केंद्र में नीच राशि में है जिसका प्रतिफल है कि सफलता प्राप्त नहीं होती है।

राहुल गांधी पर महादशा- अंतरदशा

राहुल गांधी पर महादशा- अंतरदशा चल रही है, इसके अतिरिक्त वे शनि की साढ़ेसाती भी हैं। शनि लग्नेश होने के कारण शुभ हैं। आगामी आम चुनाव में वे सत्ता से दूर रहेंगे, लेकिन कांग्रेस की स्थिति में सुधार और उनके प्रयासों की सराहना होगी। विपक्षी दल के नेता के तौर पर राहुल गांधी की भागीदारी बढने वाली है राहुल गांधी कुंडली में चंद्रमा सातवें घर में है लाभ स्थान में में बैठा हुआ है, जिस पर बुध की दृष्टि है। बुध भाग्य स्थान का स्वामी है। शनि के लग्नेश होने के कारण शनि की अंतर्दशा में अच्छा रिजल्ट राहुल गांधी को मिलेगा।

उनकी कुंडली में सूर्य और मंगल की युति उन्हें बहुत आक्रामक और ऊर्जावान बनाती है। यह युति उन्हें शत्रुओं को परास्त करने का बल देती है।

राहुल गांधी के लिए कुछ समय रहेगा सुखद

राहुल गांधी जन्म कुंडली से पता चलता है कि आने वाले समय में राजनीति के क्षेत्र में उनकी एक नई शुरुआत होगी। उनकी जन्म कुंडली में शनि का मकर राशि में गोचर यह दर्शाता है कि राजनीति के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन में भी एक नई शुरुआत होगी। वे राजनीति को लेकर गंभीर रहेंगे । बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर उनके निजी जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। बुध, राहु और वृष राशि की वजह से वो रचनात्मक रहने के साथ राजनीतिक मे कुछ नया करेंगे। वर्तमान में उनपर राहु की महादशा चल रही है, जो उन्हें उन्हें प्रसिद्धि दिलाएगी, साथ ही राजनीति में भी उनकी मदद करेगी।

राहुल गाँधी के लिए शनि का मकर में गोचर अच्छा परिणाम देने वाली है। आने वाले समय में वे एक बार फिर राजनीतिक में एक नई शुरुआत कर सकेंगे। शनि ,राहु गुरु का गोचर उनहें सहजता के साथ गंभीरता से निर्णय लेनें मे सहायक रहेगा। और भविष्य मे बड़ा बदलाव देने वाला है। उनकी कर्मठता को बढाना वाला समय रहेगा।

राहुल गांधी को मिलेगा इस साल नकारात्मक परिणाम

अगर राजनीतिक की बात करें तो शनि आने वाले समय में मजबूती देगा। गुरू मंगल आगें बढ़न की सही दिशा मे प्रेरित करेंगे। साथ ही राहु की दशा राजनीतिक जीवन में साहस और सकारात्मकता देगी।आने वाले समय में राजनीतिक में अच्छी वापसी होने वाली है। जो कांग्रेस को मजबूत आधार देने वाला है।

लेकिन साथ ही ज्योतिष के अनुसार उनकी कुंडली में चंद्रमा किमद्रुम योग और गुरू चंडाल योग भी हैं, जिसके दूरदर्शिता दिखाने में असफल रहते है। राहुल गांधी पर राहु की दशा में 2024 के चुनाव में नकारात्मक परिणाम देगा। इस वजह से उनके नेतृत्व में आने वाले समय में उनकी पार्टी को बहुत लाभ नहीं मिलेगा। आनेवाले समय में 2023 में ये चर्चा मेंरहेंगे लेकिन इसका लाभ इन्हें या इनकी पार्टी को आने वाले चुनावों में बहुत नहीं मिलने वाला है। 15 अक्टूबर से सूर्य तुला राशि में और केतू के साथ जुड़ेगे तो राहुल गाँधी की परेशानी बढ़ेगी। ग्रहों की स्थिति दूर दूर तक इनके विवाह बंधन की ओर इशारा नहीं कर रही है।

राहुल गांधी के लिए आने वाला साल रहेगा स्वस्थ के लिए कष्टप्रद

एक बात ध्यान देने वाली है कि राहुल गाधी पर इस वक्त राहु की महादशा और अंतर्दशा चल रही है, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। राहु का वृष राशि में गोचर उनके स्वास्थ्य को ढिला कर रहा है। उन्हें आने वाले समय में शारीरिक समस्याओं का सामना साथी ही केतु की दृष्टि भी उनके सेहत पर असर डाल रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story