×

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन के दिन राशि के अनुसार बांधे भाई को इस रंग की राखी

Raksha Bandhan 2022:जल्द ही रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है।जिसको लेकर अभी से ही मार्केट में रंगबिरंगी और खूबसूरत राखियां भी मिलने लगी हैं।इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त है।

Anupma Raj
Published on: 27 July 2022 4:37 PM GMT (Updated on: 27 July 2022 4:37 PM GMT)
Rakshabandhan 2022 Special
X

Rakshabandhan (Image: Social Media)

Raksha Bandhan 2022: जल्द ही रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। जिसको लेकर अभी से ही मार्केट में रंग बिरंगी और खूबसूरत राखियां भी मिलने लगी हैं। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई के सिर पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है और भाई के हाथ में राखी बांधती है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

बता दे कि रक्षाबंधन का त्योहार मानने के पीछे एक प्रचलित कथा भी हैं। दरअसल रक्षा बंधन के दिन ही स्वयं माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा था। तब से रक्षा बंधन का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर बहनें अपनी भाई के लंबी उम्र का कामना करती हैं। इसके लिए वह कई तरह के उपाय भी करती हैं जैसे शुभ मुहूर्त में राखी बांधना या रक्षा मंत्र का जाप। रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए राशि के अनुसार भाई को राखी बांधनी चाहिए। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधना बहुत ही शुभ होगा।

राशि के अनुसार बांधे इस रंग की राखी

मेष: अगर आपके भाई की राशि मेष है तो लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाई का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ: अगर आपके भाई वृषभ राशि के हैं तो सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इस रंग की राखी बांधने से भाई को उसके काम में तरक्की मिलती है। साथ ही सभी रुके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं।

मिथुन: आपके भाई की राशि अगर मिथुन है तो आप हरे रंग की राखी अपने भाई की कलाई पर बांधे। ज्योतिष के अनुसार हरे रंग की राखी बांधने से आपके भाई के बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कर्क: अगर आपके भाई की राशि कर्क है तो क्रीम कलर की राखी बांधना बहुत शुभ होता है। क्रीम रंग की राखी बांधने से आपके भाई को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके अलावा अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

सिंह: अगर आपके भाई सिंह राशि के हैं तो गोल्डन, पीली, नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही राखी को बांधते समय 7 गाठ लगाना चाहिए। ऐसा करने से भाई को जीवन में तरक्की मिलेगी।

कन्या: आपके भाई कन्या राशि के हैं तो सफेद या सिल्वर रंग की राखी बांधना शुभ होगा। सफेद रंग की राखी को बांधने से भाई सुरक्षित रहेगा।

तुला : अगर आपके भाई की राशि तुला हैं तो क्रीम कलर की राखी बांधे। इससे धन में वृद्धि होगी और किस्मत का साथ मिलेगा।

वृश्चिक: अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो भाई को गुलाबी, लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाई का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: अगर आपके भाई की राशि धनु है तो पीले रंग की राखी बांधने से शुभ फल मिलता है। भाई को हल्दी और केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी।

मकर: अगर आपके भाई की राशि मकर है तो नीले रंग की राखी बांधे। नीले रंग की राखी बांधने से आपके भाई के भाग्य में वृद्धि होगी।

कुंभ: अगर आपके भाई कुंभ राशि के हैं तो सफेद या आसमानी रंग की राखी बांधे। इससे आपके भाई के जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी और सफलता जल्द मिलेगी।

मीन: अगर आपके भाई की राशि मीन है तो लाल, पीला और नारंगी रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे आपके भाई को सफलता मिलेगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story