×

Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर बहन को राशि अनुसार गिफ्ट देना होगा बेहद शुभ

Raksha bandhan 2022 Gift: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल पूरे भारत में 11 अगस्त (गुरुवार) को मनाया जाएगा। दरअसल रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन पूरे धूमधाम से मनाया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 30 July 2022 4:45 PM GMT (Updated on: 30 July 2022 4:45 PM GMT)
Rakshabandhan 2022 Special Gift
X

Rakshabandhan ( Image: Social Media)

Raksha bandhan 2022 Gift: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल पूरे भारत में 11 अगस्त (गुरुवार) को मनाया जाएगा। दरअसल रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima) के दिन पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप अपनी बहनों को राशि अनुसार गिफ्ट देंगे तो बहुत शुभ होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन राशि अनुसार बहनों को क्या गिफ्ट देना चाहिए:

मेष: अगर आपकी बहन मेष राशि की हैं तो आप अपनी बहन को जिंक धातु से बने गिफ्ट या फिर लाल रंग की कोई ड्रेस या फिर कोई मेटल की अन्‍य वस्‍तु उपहार में दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह‍ का प्रभाव होता है।

वृष: अगर आपकी बहन वृष राशि में आती हैं तो आप अपनी बहन को सफेद रंग के उपहार दें और ऐसी वस्‍तुएं दें जो चांदी से बनी हुई हों। इसके अलावा अपनी बहनों को रेशमी कपड़े और संगमरमर से बने शोपीस भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो परफ्यूम या मोती से बनी कोई ज्वैलरी भी दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वृष राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का खास प्रभाव होता है।

मिथुन: अगर आपकी बहन मिथुन राशि की हैं तो आप अपनी बहन को हरी वस्‍तुएं गिफ्ट में दें। आप चाहें तो अपनी बहन को हरे रंग की ड्रेस या फिर कोई हरे रंग का गिफ्ट भी दे सकते हैं। दरअसल इस राशि के स्‍वामी बुध का प्रभाव इस राशि के लोगों पर होता है।

कर्क: कर्क राशि के लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। अगर आपकी बहन कर्क राशि की हैं तो आप अपनी बहन को सफेद मिठाई गिफ्ट में दे सकते हैं और इसके अलावा आप अपनी बहन को चांदी, मोती या फिर अन्‍य कोई सफेद वस्‍तु उपहार में दे सकते हैं।

सिंह : अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप अपनी बहन को पीली या केसरिया रंग की वस्‍तुएं दें। ऐसा करना शुभ होगा। इस राशि के लोग अपनी बहनों को सुनहरे रंग की वस्‍तुएं उपहार में दे सकते हैं। साथ ही रक्षाबंधन के दिन बहन को केसरिया रंग की मिठाई खिलाएं जिससे आपके रिश्‍तों का बंधन और मजबूत होगा। इस राशि के स्‍वामी सूर्य होने की वजह से आपकी बहन के लिए पीली या केसरिया रंग की वस्‍तुएं शुभ होगा।

कन्या: अगर आपकी बहन कन्या राशि की हैं तो आप अपनी बहन को हरे रंग की ड्रेस गिफ्ट करें। दरअसल कन्या राशि के लोगों पर बुध का प्रभाव अधिक पड़ने के कारण आप अपनी बहन को पन्ने की अंगूठी, कोई अच्‍छी सी किताब, भगवान गणेशजी की मूर्ति दे सकते हैं।

तुला: अगर आपकी बहन की राशि तुला है तो आप अपनी बहन को चांदी के गहने या फिर रेशमी कपड़े गिफ्ट दे सकते हैं। आपके लिए ऐसा करना शुभ होगा। दरअसल कन्या राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का खास प्रभाव होता है।

वृश्चिक: अगर आपकी बहन वृश्चिक राशि की हैं तो इस राशि के जातकों पर मंगल का प्रभाव होता है। इस राशि की बहनों को त्‍योहार के दिन बूंदी के लड्डू गिफ्ट में देना चाहिए और साथ ही लाल रंग की चुनरी भी गिफ्ट में देनी चाहिए। आप चाहें तो तांबे की कोई चीज भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु: अगर आपकी बहन की राशि धनु है तो आप अपनी बहन को पीले रंग या फिर केसरिया रंग के कपड़े दे सकते हैं। इसके अलावा अपनी बहन के लिए आप पीले रंग का कोई शोपीस भी ले सकते हैं। दरअसल इस राशि के स्‍वामी बृहस्पति ग्रह का प्रभाव इन राशि पर पड़ता है।

मकर: अगर आपकी बहन मकर राशि की हैं तो आप अपनी बहन को मोबाइल या फिर कोई गैजेट राखी गिफ्ट में दे सकते हैं। दरअसल इस राशि के लोगों पर शनि देव का खास प्रभाव पड़ता है।

कुंभ: अगर आपकी बहन कुंभ राशि में आती हैं तो आप अपनी बहन को किचन में काम आने वाली कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज गिफ्ट दे सकते हैं। दरअसल इस राशि के लोगों पर शनि देव का खास प्रभाव होता है।

मीन: अगर आपकी बहन की राशि मीन हैं तो आप अपनी बहन को पीले रंग की कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। दरअसल इस राशि के लोगों पर बृहस्पति देव का खास प्रभाव होता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story