×

Raksha Bandhan 2024 Date: इस साल रक्षा बंधन को लेकर नहीं होगा कोई कन्फ्यूजन, जानिए तारीख और राखी बांधने का समय

Raksha Bandhan 2024 Date: नया साल आने वाला है तो लोगों में इस साल को और आने वाले पर्व त्योहार को लेकर जिज्ञासा है कब कौन से त्योहार होंगे तो चलिए जानते हैं 2024 में रक्षा बंधन कब पड़ेगा...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 April 2024 4:52 AM GMT (Updated on: 2 May 2024 4:53 AM GMT)
Raksha Bandhan 2024 Date: इस साल रक्षा बंधन को लेकर नहीं होगा कोई कन्फ्यूजन, जानिए तारीख और राखी बांधने का समय
X

Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षा बंधन कब है? बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक है रक्षा बंधन। इस दिन का बहनों को सालभर इंतजार रहता है।इस साल यह पर्व 2024 में 19 अगस्त को पड़ेगा। बहनों को इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लेता है वहीं बहन भाई के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती है। रक्षाबंधन को राखी भी कहते हैं।

धार्मिक मान्यतानुसार रक्षा बंधन का त्योहार पौराणिक काल से चला आ रहा है। भविष्यपुराण के अनुसार शचि ने इंद्र को रक्षा सूत बांधा, जिसके बाद असुरों पर इंद्र की विजय हुई थी। उसी तरह एक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी तो महाभारत काल में द्रौपदी कृष्ण को राखी बांधी थी।

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन 2024 में 19 अगस्त दिन सोमवार को पड़ रही है, पंचांग के मुताबिक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ,2024 में 19 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 1.34 मिनट से रात 9 .7 मिनट तक करीब 7 घंटे रहेगा। रक्षा बन्धन का प्रदोष काल का मुहूर्त 19 अगस्त दिन सोमवार शाम 6. 56 मिनट से रात 9 .7 मिनट तक करीब 2 घंटे तक रहेगा।

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 19 अगस्त को सुबह 03:05 AM

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का समापन- 19 अगस्त को Aug 19 11:55 PM तक

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त- सुबह 09.28 मिनट से रात में 09 .14 मिनट

रक्षा बंधन की समय अवधि- 7

रक्षा बंधन के दिन प्रदोष काल- शाम 6. 56 मिनट से रात 9 .7 मिनट

अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM से 12:55 PM

अमृत काल - 08:24 PM से09:50 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM से 05:20 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Aug 19 06:08 AM से Aug 19 08:10 AM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:07 PM

गोधूलि बेला- 06:23 PM से 06:47 PM

निशिता काल-11:41 PM से 12:25 AM, 20 अगस्त

रक्षा बंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ सौभाग्य योग भी लगेगा। भद्रा काल को छोड़ कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय रहेगा।

राखी बांधते समय ये मंत्र बोलें-

ॐ एन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबली

तेन त्वा मनुबधनानि रक्षे माचल माचल।।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story