×

Rakshabandhan 2021: सभी बलाओं से बचा रहेगा आपका भाई, जब आप राशि के अनुसार खिलाएंगी मिठाई

Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को पूरे भारत में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार राखी बांधना शुभ माना जाता है।

Anupma Raj
Published on: 29 July 2022 5:10 PM GMT (Updated on: 29 July 2022 5:11 PM GMT)
Rakshabandhan 2022 Special
X

Rakshabandhan (Image: Social Media)

Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को पूरे भारत में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार राखी बांधना शुभ माना जाता है। बता दे कि राखी ही नहीं रक्षाबंधन पर अपने भाई को राशि के अनुसार मिठाई खिलाना भी शुभ होता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार मिठाई कैसी चुननी चाहिए

राशि के अनुसार चुनें मिठाई

मेष: अगर आपके भाई का राशि मेष है तो आप अपने भाई को कोई भी लाल रंग की मिठाई खिलाएं। आप चाहें तो मालपुआ भी खिला सकती हैं क्योंकि यह सबसे बेहतर विकल्प रहेगा।

वृष: अगर आपके भाई वृष राशि के हैं तो आप सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। आप भाई को सफेद दूध से बनी बर्फी से मुंह मीठा करवा सकती हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन: अगर आपके भाई की राशि मिथुन हैं तो आप रस मलाई से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा आप भाई के लिए बेसन की मिठाई भी चुन सकती हैं।

कर्क: अगर आपके भाई कर्क राशि के हैं तो आप पीले रंग की मिठाई खिलाएं। आप मोतीचूर का लड्डू खिला सकती हैं। आप चाहें तो अपने भाई को रबड़ी भी खिला सकती हैं।

सिंह: अगर आपके भाई की राशि सिंह हैं तो लाल रंग की मिठाई खिलाएं। आप अपने भाई को गुलाब जामुन खिला सकती हैं। ऐसा करना शुभ होगा।

तुला: बहनें अपने तुला राशि वाले भाई को काजू कतली खिलाएं। आप चाहें तो भाई के लिए घर पर भी मिठाई बनाकर खिला सकती हैं। यह उपाय करना शुभ होगा।

कन्या: अगर आपके भाई कन्या राशि के हैं तो आप अपने भाई को हरे रंग की मिठाई खिलाएं। हरे रंग की मिठाई आपके भाई के लिए शुभ होगा।

धनु: अगर आपके भाई धनु राशि में आते हैं तो आप पीले रंग की मिठाई खिलाएं। यह आपके भाई के लिए शुभ होगा। आप लड्डू, राजभोग आदि खिला सकती हैं।

वृश्चिक: अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप भाई को बादाम खिला सकती हैं या फिर गुड़ की बनी मिठाई भी चुन सकती हैं।

मकर: अगर आपके भाई मकर राशि में आते हैं तो आप अपने भाई को ड्राई फ्रूट्स खिला सकती हैं।

कुंभ: अगर आपके भाई कुंभ राशि के हैं तो ड्राई फ्रूट्स खिलाएं। ऐसा करना बहुत शुभ होगा। आप चाहें तो काला जामुन भी खिला सकती हैं।

मीन: मीन राशि वाले भाइयों को उनकी बहनें काजू कतली खिलाएं। आप चाहें तो रस मलाई भी खिला सकती हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story