×

Ranbir Kapoor Horoscope 2023: कैसा रहेगा आलिया-रणबीर कपूर के लिए साल, क्या दोनों के भाग्य में हैं दूसरी संतान योग

Horoscope 2023 Alia bhatt Ranbir Kapoor : साल 2022 में कुछ दिन शेष रह गए है।अब नया साल आने वाला है वैसे तो ये साल भी आलियाभट्ट और रणबीर के लिए अच्छा रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Dec 2022 3:43 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2022 5:15 PM GMT)
Ranbir Kapoor Horoscope 2023
X

Ranbir Kapoor Horoscope 2023

Ranbir Kapoor Ka Rashifal 2023: रणबीर-आलिया का लकी चार्म बेटी साल 2022 में आलिया और रणबीर नें14 अप्रैल को शादी की थी और जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी औ फिर नवंबर में इसी साल उनके आई नन्ही परी उनकी बेटी 'राहा'। वैसे प्रोफशनल लाइफ अब तक का दोनों का देखा जाएं तो दोनों अपने क्षेत्र में सफल रहे। बॉक्स ऑफिस में इनकी फिल्में धमाल करती है और एक्टिंग की तारीफ होती है। प्यार और शादी तक का इनका सफर अबतक शानदार रहा है। लेकिन आने वाले साल में और समय रणबीर आलिया और उनकी बेटी के लिए कैसा रहेगा। जानते हैं इस पर ज्योतिषीय गणना ....

रणबीर और आलिया की कुंडली से जानें भविष्य

अगर आलिया भट्ट के नाम से देखे तो उनकी राशि मेष हैं।मेष राशि का स्वामी मंगल और तत्व अग्नि है। जो आलिया को साहसी, तेजस्वी व स्वाभिमानी बनाता है। रणबीर कपूर के नाम से राशि तुला है। तुला राशि का स्वामी शुक्र और तत्व वायु है। जो रणबीर को उच्च नैतिक सिद्धांतों से बंधा, मूडी , कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर वाला, जिसकी कंपनी हर किसी को पसंद आती है। वैसे अगर दोनों के राशि तत्व को देखें तो अग्नि व वायु का मिलन है। ऐसे रिश्तों में संभलकर चलने की जरूरत पड़ सकती है।

आलिया भटट् का जन्म मुंबई में 15 मार्च 1993 को हुआ था तो रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था जन्म तिथि के अनुसार भी रणबीर की तुला राशि हैं, वही आलिया मीन राशि । मीन राशि का तत्व जल और स्वामी गुरु है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से दुर्बल बनाता है।

रणबीर कपूर के जन्मतिथि के अनुसार अगर उनकी कुंडली देखे तो उनकी लग्न राशि वृश्चिक है, चंद्र राशि मकर है और सूर्य राशि कन्या है। जन्म श्रावण नक्षत्र में हुआ है।

आलिया भट्ट की जन्मतिथि के अनुसार अगर उनकी कुंडली देखे तो उनकी लग्न राशि मकर है। चंद्र राशि वृश्चिक है और सूर्य राशि मीन है। जन्म ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है।

आलिया का मूलांक 6 है, जिसका स्वामी शुक्र है। ऐसे जातक प्रेम संबंध को ईमानदारी से निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। सुंरणबीर का मूलांक 1 है स्वामी सूर्य है। रणबीर सूर्य की तरह तेजस्वी और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य में दक्षता के साथ सामने वाले से भी यही उम्मीद रखेंगे।ज्योतिष में मूलांक 1 व 6 पूरक है। एक दूसरे का साथदेंगे।

इस तरह दोनों के कुंडली में शुक्र और मंगल एक-दूसरे के साथ अनुकूल है, जो जातक को मेंटली और फिजकली कनेक्ट करता है।आलिया और रणबीर में प्यार है, लेकिन आकर्षण ज्यादा है। दोनों के शादी के वक्त 20-21 गुण ही मिले थे। दोनों में बनने की वजह रणबीर का शुक्र कन्या राशि में, आलिया का सूर्य, मीन के विपरीत है। दोनों सूर्य और चंद्र राशि मेल भी अनुकूल है। इस तरह 20 गुण मिलने के बाद भी दोनों परफेक्ट कपल रहेंगे। तो आने वाला साल दोनों पैरेंटिंग सुख का आनंद लेंगे। और आने वाले प्रोजेक्ट मे ंबिजी रहेंगे। खासकर आलिया अपने मातृत्व सुख का आनंद लेती नजर आती रहेंगी। कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखा जाए तो आने वाले समय में फिर बनेंगे आलिया रणबीर माता-पिता।

बेटी रहेगी आलिया-रणबीर के लिए भाग्यशाली

6 नवंबर 2022 को दोपहर में रेवती नक्षत्र और मीन राशि में आलिया और रणबीर कपूर की बेटी का जन्म हुआ। ज्योतिष के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी अपने माता-पिता और स्वयं के लिए सुख, धन और प्रसिद्धि लेकर आएगी।, इसकी वजह कुंडली में चतुर्थ और नवम भाव एवं इसके स्वामी बहुत अच्छी स्थिति में हैं। शुरूआती सेहत संबंधी समस्याओँ के बाद शुरू रणबीर को करियर संबंधी कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद भी आलिया- रणबीर कपूर की बेटी का भाग्य ऐसा है कि साल 2023 में जुलाई से दिसंबर के मध्य इनको बड़ी संपत्ति मिल सकती है।और नाम भी हो सकता है।

आलिया- रणबीर रिलेशन के लिए कैसा रहेगा साल 2023

आने वाला साल आलिया और रणबीर के रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव देगा और दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ यानी करियर में ऊंचाइयों पर जायेंगे।लेकिन थोड़ी बहुत को समस्याओं के साथ दोनों आगे बढ़ेंगे। आगे साल मेंआपसी विश्वास और समझ उनके वैवाहिक संबंधों को बेहतर बनाएगी। ज्योतिष के अनुसार, सामाजिक हस्तक्षेप की वजह से प्रतिकूलता के मुद्दे पैदा हो सकते हैं, लेकिन यदि वह इसे व्यवहारिक रूप से संभालते हैं, तो दोनों मिलकर हर चीज को सुलझा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार शादी और बेटी का जन्म दोनों के लिए सुखद बदलाव लेकर आ रहा है। आलिया भट्ट अपने एक्टिंग स्किल्स के जरिए लोगों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालेगी। आने वाले साल में उन्हें ब्रेक या किसी बड़ी फिल्म में काम मिल सकता है। आलिया भट्ट के लिए साल अधिक प्रभावशाली रहेंगे।

आलिया- रणबीर को है दूसरी संतान योग

इस साल आलिया भट्ट का सबसे अच्छा समय होगा।लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले काफी सोच विचार के साथ एक ठोस नजरिए की जरूरत होगी। उनकी फिल्म को नुकसान हो सकता है। आने वाला साल रणबीर कपूर के लिए परिवर्तन नहीं ले आएगा। हां रणबीर कपूर का दिमाग बहुत शांत और खुल कर सोचने में सक्षम होगा। वह अपने भविष्य के फैसले काफी सोच समझकर लेंगे। इसके अलावा आने वाले समय में वह फिल्में भी बहुत सोच समझकर साइन करेंगे।

आने वाला साल 2025 के बाद कुंडली में शनि का प्रभाव रणबीर को भाग्यशाली बनाएगा। रणबीर के धैर्य की परीक्षा होगी और वो आशावादी और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आने वाले साल में आलिया भट्ट अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी दे सकती है। दोनो पावर कपल के भाग्य में दो संतान का योग है। और जल्द ही दोनों दूसरी संतान भी होगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story