×

Business ka Rashifal राशिफल बिजनेस :जानें 12 राशियों का बिजनेस भविष्य,क्या चुनें-क्या छोड़ें का Prediction, और कैसे छुएंगे आसमान

Business Rashifal राशिफल बिजनेस :मेष से मीन राशि तक के जातक हम अपनी राशि के अनुसार दैनिक जीवन में कैसा गुजरेगा जानते है। लेकिन अब जानते है कि 12 राशि के जातक के लिए कौन सा व्यापार-व्यवसाय या कहे बिजनेस अच्छा रहेगा...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Feb 2023 5:53 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 7:08 AM GMT)
Business ka Rashifal  राशिफल बिजनेस :जानें 12 राशियों का बिजनेस भविष्य,क्या चुनें-क्या छोड़ें का Prediction, और कैसे छुएंगे आसमान
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Rashifal Business राशिफल बिजनेस :

हर इंसान का अपना भाग्य होता है जो जन्म के समय के अनुसार निर्धारित होता है। इसके अनुसार अलग व्यक्ति की अलग अलग राशि होती है।आपकी जो राशि है उनके अनुसार आप अपने लिए सही दिशा और काम की तलाश कर सकते हैं। हर राशि का अुृपना स्वभाव और गुण होता है, उस गुण के अनुसार व्यवसाय करने से काफी लाभ होता है।

ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर होता है। सभी 12 राशियों के लिए नाम के पहले अक्षर से राशि होती है और उस राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का पता चलता है। वैसे तो हम अपनी राशि के अनुसार दैनिक जीवन में कैसा गुजरेगा जानते है। लेकिन अब जानते है कि 12 राशि के जातक के लिए कौन सा व्यापार-व्यवसाय या कहे बिजनेस अच्छा रहेगा...

मेष राशि के लिए बिजेनस - मेष का स्वामी मंगल है।इस राशि के जातक निर्णय लेने में जल्दबाजी करते है तथा जिस कार्य को हाथ में लिया है उसको पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते। इनमें कल्पना शक्ति की प्रबल रहती है। मेष राशि के लोगों को गणित, फिजिक्स, अकाउंट आदि विषयों में अधिक सफलता मिलती है। उन्हें सेना, आर्किटेक्ट, अस्त्र-शस्त्र, वास्तुशास्त्र में कॅरियर या इनसे जुड़े सेक्टर में बिज़नेस करना चाहिए। इनमें सफलता की अधिक संभावना रहती है। मंगल के साथ सूर्य की यूति हो तो सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलती है। अधिक सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनना चाहिए। मसूर दाल का दान करना चाहिए।

वृष राशि के लिए बिजेनस- इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये अधिक सौन्दर्य प्रेमी और कला प्रिय होते हैं। वृषभ राशि के लोग कला प्रेमी होते हैं, ये लोग एक्टर, सिंगर, ऑटो सेलर, इलेक्ट्रिक इक्पिमेंट सेलर, नाट्य कला, म्यूजिक के विशारद एवं कॉमर्स, ऑर्ट, पेंटिंग जिओलॉजी के विषय में सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। इस राशि के लोगों को इन्हीं क्षेत्रों से जुड़े बिज़नेस या ट््रेड में कदम बढ़ाने चाहिए। सफलता की संभावना अधिक रहती है। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है, जो वस्त्र एवं किराना बिज़नेस में भी सफलता दिलाता है। अत्यधिक सफलता के लिए इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए।

मिथुन राशि के लिए बिजेनस- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों में ब्रह्माण्ड के बारे में पता करने की योग्यता जन्मजात होती है। वह वायुयान और सेटेलाइट के बारे में ज्ञान बढ़ाता है।जातक का कार्य शिक्षा स्थानों में या बिजली, पेट्रोल या वाहन वाले कामों की ओर होता है ।इस राशि के लोग अध्यापक, प्रध्यापक, कवि, गीतकार, संगीतकार, प्रवचनकर्ता, ज्योतिषी, गणित, केमिस्ट्री, जिओलॉजी, अकाउंट, होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, फाइनेंस, बैंकिंग के विषय चुन सकते हैं। इस राशि के लोग इस क्षे़त्र में बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। अधिक सफलता के लिए मिथुन राशि के लोगों को हरे वस्त्र पहनना, मूंग की दाल का सेवन एवं दान करना चाहिए। सूर्य का पूजन सर्वश्रेष्ठ है।

कर्क राशि के लिए बिजेनस- कर्क राशि का स्वामी गुरु है । जातक को होशियार बना देते हैं। शनि-शुक्र जातक को धन और जायदाद देते हैं। शुक्र उसे सजाने संवारने की कला देता है और शनि अधिक आकर्षण देता है। इस राशि के जातक श्रेष्ठ बुद्धि वाले, जल मार्ग से यात्रा पसंद करने वाले, कामुक, ज्योतिषी, सुगंधित पदार्थों के सेवी और भोगी होते हैं। इन लोगों के लिए जलीय वस्तु, शक्कर, चावल, चांदी, टीचिंग, वस्त्र, स्त्रियों के वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, रंग, उपकरण मरम्मत करना, कॉमर्स, आर्ट, जियोलॉजी, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर के विषयों को चयन करना उचित होता है। इनमें नौकरी या इससे जुडे़ बिजनेस इस राशि वालों के लिए उपयुक्त हैं। अत्यधिक सफलता के लिए सफेद वस्त्र पहनें, शिव एवं नारायण को चावल का भोग लगाएं एवं चावल का सेवन करें।

सिंह राशि के लिए बिजेनस- सिंह राशि राशि का स्वामी सूर्य है। जातक में सजावट और सुन्दरता के प्रति आकर्षण को बढ़ाता है। केतु-बुध, कल्पना करने और हवाई किले बनाने के लिए सोच पैदा करता है। चंद्र-केतु जातक में कल्पना शक्ति का विकास करता है।इस राशि के लोग प्रतिभाशाली होते हैं और इनके करीब-करीब सभी बिज़नेस में सफल होने की संभावना रहती है। इस राशि के लोग एडवाइजर, ज्योतिष, इंजीनियर, चिकित्सक, वैज्ञानिक, सेना में ज्यादा सफल होते है। इनके लिए बिज़नेस विषय अनुकूल हैं। कॉमर्स, अकाउंट, कानून में अधिक सफलता की संभावना रहती है। अत्यधिक सफलता के लिए आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें।

कन्या राशि के लिए बिजेनस- कन्या राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। भावुक भी होते हैं और वह दिमाग की अपेक्षा दिल से ज्यादा काम लेते हैं। इस राशि के लोग संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं। ये अपनी योग्यता के बल पर ही उच्च पद पर पहुंचते हैं। इस राशि के लोग , टीचिंग, लेखन, एक्टिंग, म्यूजिक के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके लिए जिओलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट््री, गणित, अकाउंट के विषय अनुकूल हैं। अत्यधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनें। गणेशजी का पूजन करना लाभदायक होता है।

तुला राशि के लिए बिजेनस- तुला राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के पुरुष सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आंखों में चमक व चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है। इनका स्वभाव सम होता है। किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये व्यक्ति कलाकार, सौंदर्योपासक व स्नेहिल होते हैं। ये लोग व्यावहारिक भी होते हैं व इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों को एक्टिंग, म्यूजिक, सेना, मैनेजमेंट, ज्यूडिशियरी, बैंक, इन्श्योरेंस, फाइनेंस, मशीनरी, कम्प्यूटर के क्षेत्र में रोजगार या बिज़नेस आजमाना चाहिए। कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, वनस्पतिशास्त्र, गणित के विषयों का चयन करना शुभ होता हैं। अत्यधिक सफलता के लिए नीले वस्त्र पहनें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि के लिए बिजेनस- वृश्चिक राशि का स्वामी शुक्र है। वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की अच्छी क्षमता होती है। इस राशि के लोग बहादुर, भावुक होने के साथ-साथ कामुक होते हैं। ऐसे व्यक्तियों की शारीरिक संरचना अच्छी तरह से विकसित होती है। इनमें शारीरिक व मानसिक शक्ति प्रचूर मात्रा में होती है। इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है, इसलिए कोई इन्हें धोखा नहीं दे सकता।इन लोगों के लिए सेना, शस्त्र संबंधी कार्य, पुलिस, ज्यूडिशियरी, क्रिमिनल लायर, सोशल सर्विस, राजनीति के क्षेत्र सफलता दिलाने वाले होते हैं। फिजिक्स, गणित, कानून, अकाउंट, राजनीतिशास्त्र, होटल मैनेजमेंट, ह्म्यूमन रिसोर्स के विषय इनके लिए लाभदायक होते हैं। इनसे जुड़े बिजनेस भी इनके लिए उपयुक्त होते हैं। बेहतर सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनें या साथ में रखें एवं हनुमानजी को पूजन अर्चना करें।

धनु राशि के लिए बिजेनस- धनु राशि का स्वामी गुरु है। धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं। रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर व आत्म विश्वासी होते हैं। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं। इस राशि के लोगों को कला, गोल्ड सिल्वर बिज़नेस, किराना, सोशल सर्विस, अध्यात्म गुरू, मैनेजर, होटल, स्कूल संचालन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साइंस, गणित, कॉमर्स, अकाउंट एवं सभी विषय अनुकूल होते हैं। बेहतर सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं अपने गुरू के सम्मान के साथ गुरू मंत्र का जाप करें।

मकर राशि के लिए बिजेनस- मकर राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। यह सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य कर सकते हैं। आपको अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है। अगर आपका जीवनसाथी आपके व्यवहार को अच्छी तरह समझ लेता है तो आपका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है। आप जीवन साथी या मित्रों के सहयोग से उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।ये लोग मशीनरी, रिपेयरिंग, कम्प्यूटर, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तु विज्ञानी, गुप्त विद्याओं के जानकार, वैज्ञानिक, अच्छे रिसर्चर होते हैं। इनके लिए गणित, फिजिक्स, केमिस्ट््री, संस्कृत, भाषा, अकाउंट, मैनेजमेंट संबंधी विषय हितकर होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं हनुमानजी को पूजन करें।

कुंभ राशि के लिए बिजेनस- कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है। आप केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बातचीत पसंद करते हैं। इस राशि के कार्य क्षेत्र बहुत कुछ मकर राशि से मिलते-जुलते हैं। क्योंकि दोनों ही राशि का स्वामी शनि है। इसके अलावा सेना, टेक्निकल, मेडिसिन के क्षेत्र भी सफलता दिलाने वाले होते हैं। वनस्पतिशास्त्र, गणित, फार्मा, इलेक्ट््िरक के विषय हितकर होते हैं। बेहतरीन सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं दुर्गा एवं हनुमानजी का पूजन करें।

मीन राशि के लिए बिजेनस- मीन राशि का गुरु है। मीन राशि वाले मित्रता पूर्ण व्यवहार के कारण अपने कार्यालय व आस पड़ोस में अच्छी तरह से जाने जाते हैं। आप कभी अति मैत्रीपूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं। बल्कि आपका व्यवहार बहुत नियंत्रित रहता है। ये आसानी से किसी के विचारों को पढ़ सकते हैं। अपने धन को बहुत देखभाल कर खर्च करते हैं। इन लोगों को अध्यात्म, मेटल विक्रेता, व्हीकल, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के सेलर, गुप्तचर विभाग, फायर सर्विस, ज्यूडिशियरी में सफलता मिलती है। गणित, साइंस एवं कॉमर्स के सभी विषय तकनीकी विषय भी लाभकारी होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं शिव का पूजन करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story