Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन इन 5 चीज़ों का भूलकर भी ना करें सेवन, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Ravivar Ke Upay in Hindi: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord Suryadev) की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन (Lord Surya Dev Ki Puja) होता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 15 Jan 2023 1:35 AM GMT
Lord Sun
X

Ravivar Ke Upay (Image: Social Media)

Ravivar Ke Upay in Hindi: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord Suryadev) की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन (Lord Surya Dev Ki Puja) होता है। रविवार को (Ravivar ke totke) अगर आप व्रत रखते हैं तो नियम का जरूर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही रविवार को कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। तो आइए जानते है कि रविवार के दिन कौन सी 5 चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए:

रविवार के दिन ना करें इन 5 चीज़ों का सेवन

दरअसल शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। इस दिन नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और आपके सभी कार्यो में बाधाएं भी आती हैं। इसलिए बता दें कि खासतौर पर रविवार की शाम को नमक का सेवन करना अच्छा नहीं माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन खिचड़ी खाना अच्छा नहीं माना गया है। खासतौर पर काली उड़द की दाल की बनी खिचड़ी को रविवार के दिन एकदम भूलकर भी खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शनि से संबंधित भोजन है और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रविवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का सेवन करना एकदम वर्जित माना गया है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस दिन ना ही तेल का सेवन करना चाहिए और ना ही तेल से शरीर की मालिश नहीं करनी चाहिए। अगर रविवार के दिन तेल से मालिश करते हैं तो इससे आपका सूर्य भी कमजोर होता है।


आपको बता दें कि रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। दरअसल इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से त्वचा संबंधित रोग उत्पन्न होता है।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रविवार के दिन अदरक का सेवन करना भी बहुत ही अशुभ माना गया है। इस दिन अदरक का सेवन करने से जीवन में कंगाली छाने लगती है और आर्थिक तंगी होती है। इसलिए आपको बता दें जितना हो सके रविवार के दिन इन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story