×

Ravivar Ko Surya Dev Ki Puja Kaise Kare रविवार को कैसे करें सूर्य की पूजा, जानिए विधि और होने वाला लाभ

Ravivar Ko Surya Dev Ki Puja Kaise Kare, भगवान सूर्य को आदित्य, रवि, भाष्कर कई नामों से जानते हैं। सूर्य की पूजा से तेज सम्मान यश मिलता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा की जाती है। जानते हैं सूर्य की पूजा विधि

Rajpoot Praveen
Published on: 2 Sep 2023 7:14 AM GMT
Ravivar Ko Surya Dev Ki Puja Kaise Kare रविवार को कैसे करें सूर्य की पूजा, जानिए विधि और होने वाला लाभ
X

Ravivar Ko Surya Dev Ki Puja Kaise Kare

रविवार को सूर्य देव की पूजा कैसे करें?

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। सूर्य का एक नाम रवि है। इसी पर रविवार नाम आधारित है। कहते हैं कि अगर कुंडली में सूर्य दोष है तो रविवार के दिन सूर्य की विधिवत पूजा और अर्ध्य दिया जाए तो सारी इच्छाए पूरी होती है।

रविवार के दिन सूर्य भगवान का विधिवत पूजा पाठ करके जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य की कृपा हमारे परिवार पर बनी रहती है। उदयगामी सूर्य को प्रणाम करना प्रगति की निशानी है। इसीलिए सुबह-सुबह स्नान करके उगते सूर्य को देखना चाहिए। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य की पूजा से पहले करें ये काम

सूर्यदेव की पूजा के लिए सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें। इसके पश्चात् उगते हुए सूर्य का दर्शन करते हुए उन्हें ॐ घृणि सूर्याय नम: कहते हुए जल अर्पित करें। सूर्य को दिए जाने वाले जल में लाल रोली, लाल फूल मिलाकर जल दें।

सूर्य पूजन के लिए तांबे की थाली और तांबे के लोटे का उपयोग करें। लाल चंदन और लाल फूल की व्यवस्था रखें। एक दीपक लें। लोटे में जल लेकर उसमें एक चुटकी लाल चंदन का पाउडर और लाल फूल भी डाल लें। थाली में दीपक और लोटा रख लें।ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए सूर्य को प्रणाम करें। लोटे से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। सूर्य मंत्र का जप करते रहें।

रविवार को सूर्य देवता को अर्घ्य दें

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें। पीले वस्त्र धारण करें और भगवान भास्कर की पूजा फल, धूप-दीप, दूर्वा आदि से करें। इसके बाद भगवान की आरती, अर्चना कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। इससे जीवन में सुख, शांति का आगमन होता है. और रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति के लिए य ह बेहद उत्तम माना जाता है।

रविवार के दिन चंदन का तिलक घर से बाहर निकलना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है।इसके साथ ही रविवार के दिन इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें. इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी

सूर्यदेव की पूजा से होने वाला फायदा

सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को सभी कठिनाइयों से मुक्ति मिल जाती है। प्रतिदिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति निडर और बलवान बनता है। सूर्य पूजा व्यक्ति को परोपकारी बनाती है।जो व्यक्ति प्रतिदिन सूर्य पूजा करता है वह विद्वान, बुद्धिमान और मधुरभाषी होता है। प्रतिदिन सूर्यदेव की पूजा करने से अहंकार, क्रोध, लोभ, कपट और बुरे विचारों का नाश होता है।

इसलिए कहते है कि जो भी रविववार को सुबह उठकर स्नान कर प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ कर सकते हैं और भगवान सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं। इससे सभी रोग और दोष दूर हो जाएंगे। इससे मन को शांति मिलती है. साथ ही ये भी कहा जाता है कि भगवान सूर्य उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Rajpoot Praveen

Rajpoot Praveen

Next Story