×

कुंडली के बिना जानिए कैसा है आपका ग्रह-गोचर, अशुभ प्रभावों से कैसे मिले राहत?

suman
Published on: 6 Oct 2017 6:15 AM GMT
कुंडली के बिना जानिए कैसा है आपका ग्रह-गोचर, अशुभ प्रभावों से कैसे मिले राहत?
X

जयपुर: जब भी ज्योतिषी के पास जाएंगे तो कुंडली की जरुरत होगी, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुंडली होती ही नहीं। बिना समय और तिथि के कुंडली बन नहीं सकती। इस स्थिति में कैसे पता चले कि आप पर किस ग्रह का प्रभाव चल रहा है, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिनका सीधा सम्बन्ध किसी ख़ास योग या ग्रह से होता है। इनके जरिए आप उपाय करके शांति पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...इस करवा चौथ लगाएं हाथों में ये डिजाइन, मेहंदी से महके पति का जीवन

अगर आपको अचानक धन हानि होने लगे। रुपए खो जाएं। बरकत न रहे। दमा या सांस की बीमारी हो जाए। त्वचा संबंधी रोग होने लगें। कर्ज ना उतर पाए। किसी कागजात पर गलत हस्ताक्षर करने से नुकसान हो जाए तो समझिए आप पर बुध ग्रह का कुप्रभाव चल रहा है। बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। बुध से राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें...अगर आप भी हैं नव विवाहिता, तो जानिए करवा चौथ पूजन की पूरी और सही विधि

बुजुर्ग लोग आपसे बार-बार नाराज होते हैं। जोड़ों में तकलीफ है। शरीर में जकड़न या आपका मोटापा बढ़ रहा है। नींद कम है। पढ़ने-लिखने में परेशानी है। किसी ब्राह्मण से विवाद हो जाए या पीलिया हो जाए तो समझना चाहिए की गुरु का अशुभ प्रभाव आप पर पढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में केसर का तिलक गुरूवार से शुरू करके २७ दिन तक रोज लगाएं। सामान्य अशुभता दूर हो जाएगी, लेकिन गंभीर परिस्थितियां जैसे नौकरी चली जाए या पुत्र पर संकट, सोना चोरी या गुम हो जाए तो बृहस्पति के बीज मन्त्रों का जाप करें या करवाएं। इससे राहत मिलेगी।

suman

suman

Next Story