×

15 दिन घर में होंगे पितृ, दान-तर्पण से करें उन्हें तृप्त, ये है श्राद्ध में प्रतीक

15 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गया। अब हमारे पितृ घर में विराजमान होंगे। अपने वंश का कल्याण करेंगे। घर में सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करेंगे। श्राद्ध कर्म करने की विधि होती है ताकि इसमें कोई भूल न हो।15 दिन के लिए हमारे पितृ घर में होंगे

suman
Published on: 12 Sep 2019 4:21 AM GMT
15 दिन घर में होंगे पितृ, दान-तर्पण से करें उन्हें तृप्त, ये है श्राद्ध में प्रतीक
X

जयपुर: 15 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गया। अब हमारे पितृ घर में विराजमान होंगे। अपने वंश का कल्याण करेंगे। घर में सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करेंगे। श्राद्ध कर्म करने की विधि होती है ताकि इसमें कोई भूल न हो।15 दिन के लिए हमारे पितृ घर में होंगे और तर्पण के माध्यम से तृप्त होंगे। यह समय कुल, परंपरा, पूर्वजों के श्रेष्ठ कार्यों का स्मरण करने और उनके पदचिह्नों पर चलने का है।

विधि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्राद्ध करने की भी विधि होती है। यदि पूरे विधि विधान से श्राद्ध कर्म न किया जाए तो मान्यता है कि वह श्राद्ध कर्म निष्फल होता है और पूर्वजों की आत्मा अतृप्त ही रहती है। शास्त्र सम्मत मान्यता यही है कि किसी सुयोग्य विद्वान ब्राह्मण के जरिए ही श्राद्ध कर्म (पिंड दान, तर्पण) करवाना चाहिए। श्राद्ध कर्म में पूरी श्रद्धा से ब्राह्मणों को तो दान दिया ही जाता है साथ ही यदि किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता भी आप कर सकें तो बहुत पुण्य मिलता है। इसके साथ-साथ गाय, कुत्ते, कौवे आदि पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का एक अंश जरूर डालना चाहिए।

श्राद्ध में लगाएं ये वृक्ष दिलाएंगे पितृदोष से मुक्ति, साथ में करेंगे वंशवृद्धि

श्राद्ध करने के लिए सबसे पहले जिसके लिए श्राद्ध करना है उसकी तिथि का ज्ञान होना जरूरी है। जिस तिथि को मृत्यु हुई हो उसी तिथि को श्राद्ध करना चाहिए। लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति होती है कि हमें तिथि पता नहीं होती तो ऐसे में आश्विन अमावस्या का दिन श्राद्ध कर्म के लिए श्रेष्ठ होता है क्योंकि इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है। दूसरी बात यह भी महत्वपूर्ण है कि श्राद्ध करवाया कहां पर जा रहा है। यदि संभव हो तो गंगा नदी के किनारे पर श्राद्ध कर्म करवाना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो घर पर भी इसे किया जा सकता है। जिस दिन श्राद्ध हो उस दिन ब्राह्मणों को भोज करवाना चाहिए।भोजन के बाद दान दक्षिणा देकर भी उन्हें संतुष्ट करें।

श्राद्ध पूजा दोपहर के समय शुरू करनी चाहिए। योग्य ब्राह्मण की सहायता से मंत्रोच्चारण करें और पूजा के पश्चात जल से तर्पण करें। इसके बाद जो भोग लगाया जा रहा है उसमें से गाय, कुत्ते, कौवे आदि का हिस्सा अलग कर देना चाहिए। इन्हें भोजन डालते समय अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए। मन ही मन उनसे श्राद्ध ग्रहण करने का निवेदन करना चाहिए।

इनको करना चाहिए श्राद्ध

व्यक्ति का अपने पितरों के प्रति श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया तर्पण, जलदान, पिंडदान पिंड के रूप में पितरों को समर्पित किया गया भोजन श्राद्ध कहलाता है। भाद्र पक्ष की पूर्णिमा से प्रारम्भ होकर श्राद्ध पक्ष आश्विन मास की अमावस्या तक होता है। पूर्णिमा का श्राद्ध उनका होता है, जिनकी मृत्यु वर्ष की किसी पूर्णिमा को हुई हो। वैसे, ज्ञात, अज्ञात सभी का श्राद्ध आश्विन अमावस्या को किया जाता है।श्राद्ध केवल तीन पीढ़ियों तक का ही होता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक सूर्य के कन्या राशि में आने पर परलोक से पितृ अपने स्वजनों के पास आ जाते हैं। देवतुल्य स्थिति में तीन पीढ़ी के पूर्वज गिने जाते हैं। पिता को वसु के समान, रुद्र दादा के समान और परदादा आदित्य के समान माने गए हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि मनुष्य की स्मरण शक्ति केवल तीन पीढ़ियों तक ही सीमित रहती है।

पुत्र, पौत्र, भतीजा, भांजा कोई भी श्राद्ध कर सकता है। जिनके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है लेकिन पुत्री के कुल में हैं तो पौत्र और दामाद भी श्राद्ध कर सकते हैं। पितृ और मातृ तुल्य लोगों का श्राद्ध महिलाएं कर सकती हैं। यदि घर में कोई बेटा नहीं है तो पुत्रवत किसी के भी द्वारा महिलाएं श्राद्ध करा सकती हैं।

12सितंबर : इन राशियों की नौकरी पर है खतरे के बादल, जानिए अपना पंचांग व राशिफल

ये है श्राद्ध में प्रतीक

इनको यम का प्रतीक माना गया है। गाय को वैतरिणी पार करने वाली कहा गया है। कौआ भविष्यवक्ता और कुत्ते को अनिष्ट का संकेतक कहा गया है।इसलिए, श्राद्ध में इनको भी भोजन दिया जाता है। पहले यम के प्रतीक कौआ, कुत्ते और गाय का अंश निकालें ( इसमें भोजन की समस्त सामग्री में से कुछ अंश डालें)। फिर किसी पात्र में दूध, जल, तिल और पुष्प लें। कुश और काले तिलों के साथ तीन बार तर्पण करें।

ऊं पितृदेवताभ्यो नम:का जाप करें।

इस दिन करे इनको याद

यह सोलह या 15 दिन शोक का होता हैं। जो अपने पितरों को याद करने के होते हैं। इसलिए,इन दिनों मांगलिक कार्य, गृह प्रवेश, देव स्थापना के कार्य वर्जित हैं।

प्रतिपदा: को नाना-नानी

पंचमी: जिनकी मृत्यु अविवाहित हो गई हो।

नवमी: माता व अन्य महिलाओं का।

एकादशी व द्वादशी: पिता, पितामह

चतुर्दशी: अकाल मृत्यु हुई हो।

अमावस्या: ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का।

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं का श्राद्ध करना निषेध नहीं है। भगवान राम गया जी में अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने गए। श्राद्ध करने में देरी हो गई। तभी राजा दशरथ ने दोनों हाथ फैलाकर कहा कि मेरा तर्पण कब होगा। सीता जी उस वक्त वहां थी। सीता जी ने कहा कि वह आपका श्राद्ध महिला होने के नाते कैसे कर सकती हैं? राजा दशरथ ने कहा कि महिलाएं श्राद्ध कर सकती हैं। मिट्टी उठाओ और मेरा पिंडदान करो।

आइसलैंड की यात्रा समाप्त कर स्विटजरलैंड पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

suman

suman

Next Story