×

Samudrik Shastra : पत्नी के इन अंगों से चमकता है पति का भाग्य, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे महिलाएं पति के लिए भाग्यशाली होती है। जिनके अंग समुद्र शास्त्र की बनावट के अनुसार होते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 May 2021 5:28 AM GMT
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं   अंग
X

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)

Samudrik Shastra : किसी भी औरत के शरीर और उसके अंगों की बनावट का धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व होता हैं। समुद्रा शास्त्र में शरीर की इन बनावट और अंगों से मनुष्य के स्वभाव का पता चलता है। खासकर महिलाओं के शरीर की बनावट और उनके कुछ अंगों पर उनके पति का भाग्य जुड़ा होता है।

वे महिलाएं भाग्यशाली होती है। जिनके अंग समुद्र शास्त्र की बनावट के अनुसार होते हैं। इसलिए जीवनसाथी की तलाश में अगर आप है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं।


ये अंग पति के लिए लकी

अगर आपकी शादी ऐसी लड़की से हुई है जिसकी कनिष्ठा उंगली अनामिका से बड़ी है तो समझ लीजिए आप भाग्यशाली पति की श्रेणी में आते हैं। लेकिन अनामिका अगर बीच की उंगली से छोटी है तो फिर पति-पत्नी में प्रेम का आभाव रहता है और रिश्तों में खींचतान बनी रहती है।

ऐसी मांग दुर्भाग्य का कारण

आजकल फैशन के चक्कर में महिलाएं सीधी की जगह टेढ़ी मांग निकालती है और उसी में सिंदूर लगाती है। जो धार्मिक दृष्टि से सही नहीं हैं। सीधी मांग से पति की आयु लंबी तो होती है। साथ ही संबंधों में प्यार व सम्मान भी रहता है। टेढ़ी मांग से शादीशुदा जीवन पर भी असर पड़ता है। बहुत सी स्थितियों मे तलाक तक की नौबत आ जाती है।


चाल खराब तो जीवन खराब

पत्नी हो या कोई भी लड़की उसकी चाल पर पति का भाग्य टिका होता है। अक्सर आपने देखा होगा जो लड़कियां पैर उठाकर चलती है उन्हें मना किया जाता है। क्योंकि इससे लड़कियां अपना तो बुरा करती हैं अपने से जुड़े लोगों का भी जीवन तबाह कर देती है। इसलिए हर औरत को अपनी चाल पर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। पति की किस्मत पत्नी की चाल पर टिकी होती है। जिस भी महिला की चाल सामान्य होती है वो परिवार के लिए खुशहाली लेकर आती है।

पति रहते हैं गुलाम

किसी भी महिला का सुंदर और सौम्य चेहरा सभी को आकर्षित करता है। समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि महिला का चेहरा चिकना होना चाहिए और चेहरे पर बाल नहीं होने चाहिए। जिस महिला के चेहरा पर बाल होते हैं वो गुस्सैल स्वभाव की होती है। घर में इनकी चलती है। पति को इनकी सुननी पड़ती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story