×

Samudrik Shastra Me Pair Ki Ungliyon Ka Rahasya : महिलाओं के पैर की उंगलियों से जानेंगे चरित्र, अंगूठा भी खोलेगा सब राज

Samudrik Shastra Me Pair Ki Ungliyon Ka Rahasya : ऐसे पैर की उंगलियां वाली लड़कियां बेहद बुद्धिमान व चमकदार व्यक्तित्व की माल्किन होती है। इनके बोलने का तरीका सबको प्रभावित करता है। ऐसी लड़कियां खुद का व्यवसाय करती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2021 6:26 AM GMT
Samudrik Shastra Me Pair Ki Ungaliyo Ka Rahasya:
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Samudrik Shastra Me Pair Ki Ungaliyo Ka Rahasya:

सामुद्रिक शास्त्र में पैर की उंगलियों का रहस्य: मनुष्य के जीवन का वर्तमान (Present) , भूत (Past) और भविष्य ( Future) जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र का सहारा लिया जाता है। इसके माध्यम से हम अपना अच्छा और बुरा और होने वाली घटनाओं के बारे में जानते हैं। हस्तरेखा से हम हाथ की रेखाओँ का तो ज्योतिष (Astrology) में कुंडली(Kundli) का विश्लेषण कर भविष्य जानते हैं। सामुद्रकि शास्त्र (Samudrik Shastra )में शरीर की बनावट से स्वभाव का पता लगता है। जो हमारे भविष्य को बताता है। इस क्रम में पैर की उँगलियों (Fingers) से हमारे स्वभाव का पता लगता है। तो जानते हैं कि क्या कहती है पैरों की उंगलिया और अँगूठा...

अंगूठे के नीचे वाली उंगलियां छोटी हो

अगर किसी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां उनके अंगूठे के बाद से लगातार घटते क्रम में हो तो ऐसे लोग काफी डोमिनेटिंग होते हैं। ऐसे लोग बहुत गुसैल होते है। अगर इनके अनुसार कोई काम न हो तो यह अपने पार्टनर पर भी हावी हो जाते है और सिर्फ अपनी सुनते है।। ऐसे पैर वाली लड़कियां सामाजिक होती हैं। इन लड़कियों को घूमने-फिरने का बेहद शौक होता है।

अंगूठा-उंगली बराबर हो तो चमकदार व्यक्तित्व

जिनकी दो उंगलियां और अंगुठा बराबर होता है। ऐसे पैर की उंगलियां वाली लड़कियां बेहद बुद्धिमान व चमकदार व्यक्तित्व की माल्किन होती है। इनके बोलने का तरीका सबको प्रभावित करता है। ऐसी लड़कियां खुद का व्यवसाय करती है। अगर इन्हें जीवनसंगिनी बनाने की सोच रहे हैं तो आप सही चुनाव कर रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


अंगूठा उंगलियों से दूर होतो प्यार में गंभीर

जिनके पैरों के अंगूठे उंगलियों से छोटे होते हैं, उन्हें काम में भरोसे के लायक नहीं समझा जाता है। इसके अलावा जिन लड़कियों के अंगूठा उंगलियों से दूर होता हो वे भी तेज मानी जाती है। ऐसे में ये हर काम में खुद को सबसे पहले रखती है। लेकिन प्यार के मामले में भी ये लोग बहुत ही गंभीर होते हैं। एक बार किसी के साथ प्यार में पड़ जाए तो फिर सारी उम्र उसका निभाते है।

पैर की पहली उंगली का बड़ा होना

पैर की पहली उंगली जिसका भी बड़ा होता है। ऐसे लोग कामयाबी की शिखर पर चढ़ते हैं। खासकर जिन लड़कियों के पैर की पहली उंगली अंगूठे व बाकी उंगलियों से बड़ी होती है , वो लड़कियां एक कामयाब इंसान होती है। ये अच्छी लीडर और दूसरों के लिए प्रेरणादायी होती है।यह लोग बहुत क्रियेटिव स्वभाव के होते है। अपने काम को काफी यूनिक तरीके से करते है। परिवार वालों से इन्हें बहुत प्यार मिलता है और अपनापन मिलता है। और सभी से मिलजुल कर रहते हैं।

पैर में हो ऐसा अंगूठा

जिनके पैर और एड़ियां फटी होती है। ऐसी लड़कियां निर्णय लेने में समय लगाती है। ये लड़कियां कभी तय नहीं कर पाती हैं कि आखिर इन्हें जिंदगी में करना क्या है? चौड़े पैर और अंगूठे वाली लड़कियां बहुत मेहनत होती हैं। ये अपना समय बेकार के काम में बर्बाद करना बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करते हैं। असल में, ये लड़कियां खुद के कर्म में विश्वास करते हुए काम करती हैं। ऐसे में ये अपनी कड़ी मेहनत से जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही इन लड़कियों को ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं जो कर्मशील हो।

पैर की उंगली से चरित्र

जिन लड़कियों के पैर छोटे होते हैं वे हर बात व समय में हर किसी की अटेंशन पाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां सबसे बेहतरीन और सुंदर चीजें लेना पसंद करती है। ऐसे में ये जीवन में अपने हिसाब से चलती है।पैर की सभी उंगलियां एक-दूसरे से चिपकी होने वाली लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर पाती हैं। इनके इस नेचर के कारण ये अक्सर अपना नुकसान कर बैठती है। चरित्र भी इनका अवसर के हिसाब से लचीला होता है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


पैर की उंगलियों के बीच दूरी कम

जिनके पैर की उंगलियों के बीच गैप कम होता है वह काफी इमानदार होती हैं। अपने जीवन साथी का साथ पूरी इमानदारी से निभाती है। स्वभाव से शांत होने की वजह से ज्यादा लोगों से मिलने जुलने से बचती हैं। ऐसे लोग सीमित दोस्त पसंद करती हैं।

पैर की उंगलियां मोटी होना

किसी महिला के पैर की उंगलियां मोटी हैं तो उसे खुशमिजाज माना जाता है। जो किसी का दिल जीतकर अपने लिए जगह बना सकती हैं। खासतौर पर ससुराल में वह सभी को प्रसन्न रखने में माहिर होती हैं। वहीं अगर उंगलियां पतली हैं तो उसे कंजूस माना जाता है। वह पैसा खर्च करने में बहुत पीछे रहती हैं। वह अपने लिए ऐसा जीवन साथी चाहती हैं जो उसकी बात को महत्व दे और वह बडी चतुराई से अपनी बात मनवा भी लेती हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story