×

Sapne Ka Matlab in Hindi: शुभ या अशुभ कैसे होते हैं ये सपने, क्या आपने कभी देखा है ऐसा सपना

Sapne Ka Matlab in Hindi: सपने देखना (sapno ka matlab hindi) मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा है लेकिन अधिकतर सपने हमें याद नहीं रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि हमें वही सपने याद रहते हैं जो या तो बहुत ही डरावने हों या फिर बहुत ही सुंदर हों। लेकिन इंसान आखिर सपने देखता क्यों है?

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Sep 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2023 1:01 AM GMT)
Sapne Ka Matlab in Hindi: शुभ या अशुभ कैसे होते हैं ये सपने, क्या आपने कभी देखा है ऐसा सपना
X

Sapne Ka Matlab in Hindi: हर व्यक्ति सपना देखता है सपने मनुष्य की हकीकत और भविष्य की ओर संकेत करते हैं।सोते-जागते हर कोई सपना देखता है। लेकिन यहां हम नींद में देखे गए सपने की बात कर रहे हैं जो हम हकीकत में नहीं देख पाते तो वो सपनों के माध्यम से पूरा करते हैं। उन सपनों का अपना फल होता है। रात को सोने के बाद सपने देखना सामान्य बात हैं। कभी- कभार हम ऐसे सपने देखते हैं जो अच्छा और बुरा दोनों होते है। लगभग हर कोई सपना तो देखता ही है। सपने देखना (sapno ka matlab hindi) मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा है लेकिन अधिकतर सपने हमें याद नहीं रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि हमें वही सपने याद रहते हैं जो या तो बहुत ही डरावने हों या फिर बहुत ही सुंदर हों। लेकिन इंसान आखिर सपने देखता क्यों है?

कहते है कि कोई भी सपने ऐसे ही नहीं देखता है बल्कि हर सपने के पीछे एक संदेश छिपा होता है जो या तो भविष्य के लिए होता है या फिर वर्तमान के लिए। इनमें से कुछ सपने जातकों को भविष्य या वर्तमान के लिए बुरे संदेश देते हैं और वहीं कुछ सपने शुभ संदेश देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन पांच स्वप्नों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देखना भाग्योदय का सूचक माना गया है।

सपने में वीणा के साथ लड़की

यदि किसी जातक को सपने में वीणा बजाती लड़की नजर आ जाये तो इसे एक बेहद ही शुभ स्वप्न माना गया है। इसका अर्थ है कि उस जातक के बुरे दिन अब बीत चुके हैं और अब जल्द ही उसके जीवन में शुभ समय की शुरुआत होने वाली है। यह सपना इस बात का भी सूचक है कि आपके जीवन में यदि कोई बहुत ही जरूरी कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ था तो अब उसकी भी शुरुआत हो सकती है।

सपने में भगवान विष्णु

यदि किसी जातक को सपने में भगवान श्री हरि विष्णु नजर आते हैं तो इसका अर्थ यह है कि जल्द ही उसका भाग्योदय होने वाला है। उसके सारे दुख दूर होने वाले हैं और उसका जीवन खुशियों से भरने वाला है।सपने मे यदि आप भगवान विष्णु को देखते है।तो वह शुभ होता है। भगवान का सपना देखना कोई साधारण सपना नहि होता है।बहुत हि भाग्यशाली लोगो को हि भगवान सपने मे दर्शन देते है।और यदि आप को एसा सपना आता है।कि आप को विष्णु भगवान दिखाई दे रहे है।तो बस आप की सारी परेशानीयां अब समाप्त होने वाली है।और सुख समृद्धी बढ़ने वाली है।

सपने में हंस

सपने में हंस का दिखना बेहद ही शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्योदय होने वाला है और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। करियर या फिर आर्थिक जीवन में शुभ बदलाव आ सकते हैं। वैसे इस सपने के बारे में सलाह दी जाती है कि इस सपने के बारे में किसी और को न बताएं अन्यथा इस स्वप्न का प्रभाव कम हो जाता है।यदि आप सपने में हंसों के एक झुंड को खाना खिलाते हैं और वे खाना खाने के लिए लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके आस-पास ऐसे लोग हैं जो आपकी सफलता से ईर्ष्या कर रहे हैं। वे आपकी प्रगति को कमजोर करने की कोशिश करेंगे और आपके लिए चीजों को कठिन बना देंगे।सपने में हंस देखना, पानी में तैरते हुए हंस को देखना, दो हंसों का जोड़ा देखना या हंस को दाना खिलाते हुए देखना शुभ होता है. ऐसे सपने इस बात का संकेत होते हैं कि आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य या धनलाभ होने वाला है. ऐसे हंसों के सपने से सुख-समृद्धि के शुभ संकेत मिलते हैं.

सपने में मोर पंख

सपने में मयूर पंख का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में मयूर पंख को एक बेहद ही शुभ वस्तु के तौर पर देखा जाता है। स्वयं भगवान श्री कृष्ण इसे अपने माथे पर लगाते थे। ऐसे में सपने में मयूर पंख का दिखना भाग्योदय होने का सूचक माना गया है। साथ ही ये सपना यह भी संदेश देता है कि जल्द ही जातक की कुंडली में मौजूद ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत मिलने वाली है।यदि आप सपने में किसी मरे हुए मोर के पंखों को अपने घर की फर्श पर देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में अशांति बढ़ने वाली है जिससे आपके परिवार में लड़ाई झगड़े होंगे। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए जिससे घर में शांति बनी रहे।सपने में मोर पंख उठाते देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली है और आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होने वाले हैं

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story