×

सपने का मतलब (Sapne Ka Matlab): नींद में आत्महत्या या खुद को नहाते देखना, हकीकत में क्या बतलाता है ये सपना

सपने का मतलब (Sapne Ka Matlab): सोते-जागते हर कोई सपना देखता है।लेकिन यहां हम नींद में देखे गए सपने की बात कर रहे हैं जो हम हकीकत में नहीं देख पाते तो वो सपनों के माध्यम से पूरा करते हैं। उन सपनों का अपना फल होता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Sep 2021 4:30 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2021 4:42 AM GMT)
sapne ka matlab
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सपने का मतलब (Sapne Ka Matlab)

हर व्यक्ति सपना देखता है सपने मनुष्य की हकीकत और भविष्य की ओर संकेत करते हैं।सोते-जागते हर कोई सपना देखता है। लेकिन यहां हम नींद में देखे गए सपने की बात कर रहे हैं जो हम हकीकत में नहीं देख पाते तो वो सपनों के माध्यम से पूरा करते हैं। उन सपनों का अपना फल होता है।

रात को सोने के बाद सपने देखना सामान्य बात हैं। कभी- कभार हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमारी आंखों के नींद उड़ा देते हैं। कभी कभी सपने में दिखने वाली डरावनी चीजें आंखों की नींद उड़ा देती हैं। जो इतनी डरावनी लगती है वो अपना असर छोड़ जाती है। रात में देखे गए सपनों का असर मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता हैं। सपनों से जुड़ी इन्हीं बातों में हम सपनों का मतलब निकाल रहे हैं जो रात देखते हैं उसका हकीकत में क्या अर्थ निकलता है।

सपने में नहाते हुए देखना

कोई व्यक्ति सपने में खुद को ठंडे पानी से नहाता देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए बेहद संकेत देता है। यह सेहत, शरीर और लंबी उम्र की ओर संकेत करता है।

सपने में फूल देखना

अगर आप सपने में गुलाब का फूल देखते है तो लक्ष्मी की कृपा बरसती है। व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इसका अर्थ निकलता है कि आपको रूका हुआ पैसा वापिस मिलने के साथ आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है।


सपने में आत्महत्या करते हुए देखना

अगर कोई खुद को सपने में आत्महत्या करते हुए देखता है तो स्वाभाविक है यह सपना आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। मगर ऐसे सपने से डरने की जरूरत नहीं है। असल में, खुद को आत्महत्या करते हुए देखना आपकी उम्र के बढ़ने की ओर संकेत करता है। इसके साथ ही जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना को दर्शाता है।

सपने में तारे को देखना

अक्सर लोगों को खुले आसमान में तारों को देखना अच्छा लगता है। मगर ये तारे सपने में दिखे तो क्या आप इसका मतलब जानते हैं? इसका अर्थ है कि कारोबार, व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलने के मुनाफा होने की ओर इशारा करता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई खुशखबरी मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सपने में गरीबी देखना

बहुत से लोग सपने में खुद को गरीब देखते हैं। ऐसे में वे परेशान होने लगते हैं। मगर सपने में खुद को गरीब व तंग हालत में देखना काफी शुभ होता है। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसका अर्थ आपको कहीं से धन मिलने या आपकी कोई सपना पूरा होने की ओर संकेत करता है।

सपने में ऊंचाई से गिरना

सपने में खुद को जमीन या किसी जगह पर गिरते या आग में देखना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा सपने में खाते हुए देखना सेहत में सुधार और लंबी उम्र का संकेत देता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story