×

Sapne-ka-Matlab In Hindi: कुछ सपने होते हैं शुभ और कुछ अशुभ, जानते हैं उन सपनों के बारे में जो उड़ा देते हैं आपकी नींद

Sapne-ka-Matlab In Hindi: क्या होता है इन सपनों का मतलब, जानिए कौन से होते हैं शुभ और अशुभ सपना

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 Jan 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 19 Jan 2024 12:31 PM GMT)
Sapne-ka-Matlab In Hindi: कुछ सपने होते हैं शुभ और कुछ अशुभ, जानते हैं उन सपनों के बारे में जो उड़ा देते हैं आपकी नींद
X

Sapne Ka Matlab हिन्दू धर्म में नींद में आने वाले सपनों का भी अपना अलग महत्व बताया गया है। किसी का मानना होता है कि नींद में आने वाले सपने सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग की या आपकी सोची हुई चीजों की उपज होती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये तक मानना है कि आपके सपने आपके पूर्व जन्म की यादें होती हैं।

सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं मगर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं। क्या होता है इन सपनों का मतलब और कौन से सपने होते हैं शुभ, कौन से अशुभ जानते हैं...

सपने का शुभ मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कमल का फूल, बंदर, हंस और गाय का सपना आए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने धन संपत्ति और वैभव के साथ संतान प्राप्ति के भी सूचक होते हैं। इसके अलावा अगर आप सपने में कोई सफेद चीज देख रहे हैं तो समझिए आपको किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है।

अगर आपको कभी सपने में पानी दिखे या शांत और ठंडा जल दिखे या आप खुद को नहाता हुए देखें तो इसे भी शुभ सपना कहा जाता है। अगर आपको सपने में सेब दिखे तो माना जाता है कि ये आपके दीर्घ आयु का संकेत देता है। कहीं से गिरना, आग की पकड़ में आना जैसा सपना भी शुभ होता है।

सपने में सेब दिखाई देना दीर्घ आयु और व्यापार में सफलता का सूचक है। यदि कोई स्त्री स्वप्न में सेब देखती है, तो उसका अर्थ है कि उसके पुत्र उत्पन्न होगा और वह खूब फूले-फलेगा।

सपने में घंटियां बजते हुए सुनना किसी शुभ समाचार का पूर्व संकेत है।

सपने में किसी परिचित को देखना अनंत मैत्री और परस्पर प्रेम का सूचक है।

यदि कोई व्यक्ति अपने-आपको स्वप्न में बढि़या भोजन करते हुए देखता है, तो यह इस बात का सूचक है कि उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्योन्नति होगी।


सपने जो होते हैं अशुभ

अगर आप सपने में सोना, जेवर, गहने जैसे सपने देखते हैं तो समझिए की ये आपके लिए बिल्कुल शुभ नहीं हैं। ये सपने बीमारी का संकेत देते हैं। इसके अलावा शादी का सपना या नाचने या हंसने का सपना भी अशुभ माना जाता है। नदी में डूबना, मल विर्सजन करना और सांप को मारना, लाल फूरों के पेड़ जैसे सपने अशुभ माने जाते हैं।

सपने में शांत, शीतल और स्वच्छ पानी में अपने आपको नहाते हुए देखने का अर्थ है कि आप सफलता और संपन्नता पाएंगे। यदि पानी-मिट्टी वाला या गंदा है, तो दुर्भाग्य का सूचक है।

सपने में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का सूचक है।

सपने में स्वयं को पाताल में देखना भयंकर मुसीबतों और कठिनाइयों का सूचक है।

सपने में दुर्घटना देखने का अर्थ है कि आप निजी कठिनाइयों से घिर जाएंगे।

सपने में व्यभिचार दिखना आने वाली मुसीबतों का लक्षण है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story