×

Swapna Shastra In Hindi: अगर सपने में आ रहे पूर्वज तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या कहता है आपके मृत माता-पिता का सपना

Swapna Shastra In Hindi: जब लोगों को उनके मरे हुए नज़दीकी व्यक्ति सपने में नज़र आए तो इस दौरान होने वाला एहसास अपने आप में अनोखा और रहस्यमयी होता है।पूर्वजों को सपने में देखने से क्या होता है?

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 July 2022 5:31 AM GMT (Updated on: 29 July 2022 8:25 AM GMT)
swapna shastra in hindi
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

swapna shastra in hindi

सपने में पूर्वज का आना

दुनिया में जो आता है, उसे एक न एक दिन जाना ही होता है। जन्म-मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। हम में से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में अपने माता-पिता,भाई-बहन संतान को दुनिया छोड़ कर जाते देखा होगा। लेकिन यही लोग जब मरने के बाद सपने में आते हैं तो समझ नहीं आता क्या कहन चाहते हैं। जब लोगों को उनके मरे हुए नज़दीकी व्यक्ति सपने में नज़र आए तो इस दौरान होने वाला एहसास अपने आप में अनोखा और रहस्यमयी होता है।पूर्वजों को सपने में देखने से क्या होता है?

यह एक शुभ सपना है, जो पूर्वजों के आशीर्वाद से आपको सभी मुश्किलें दूर करने का इशारा करता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आपकी ओर हाथ बढ़ाते हुए देखते हैं, तो इस सपने का मतलब है कि आपके पूर्वज आपकी समस्याओं को कम करने में आपकी मदद करना चाहते हैं।

Sapne me Mare hue Logo Ka Aana

सपने में मरे हुए लोगों का आना

मनोविज्ञान के अनुसार इस तरह के सपनों में खास मैसेज छिपे होते हैं। हमारे नजदीकी हमें इन सपनों के माध्यम से किसी चीज को लेकर मार्गदर्शन देने या किसी बात पर आश्वासन देने या फिर आने वाली जिंदगी में होने वाली किसी बुरी घटना को लेकर सावधान करने आते हैं। जानते है इन सपनों में छिपे संदेश के बारे में

पूर्वजों के सपने का जीवन पर प्रभाव

इस तरह के सपनों के दौरान आने वाली भावनाएं बहुत तीव्र और ज्वलंत होती हैं। ऐसे में सपना देखने वाले को यह बिल्कुल भी आभास नहीं होता है कि यह सच नहीं बल्कि एक सपना है। कुछ मामलों में तो नींद खुलने के बाद भी इंसान उस प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसे सपनों के प्रभाव कुछ पलों से लेकर सालों तक बने रह सकते हैं।

जिन-जिन लोगों को मरे हुए परिजनों के सपने आते हैं, उनके लिए ये सपने एक तरह से जीवन में बदलाव के संकेत देते हैं। कई लोग इन सपनों में अपनों द्वारा इशारों में कही जाने वाली बातो को अपना कर अपने जीवन में बदलाव लाते हैं। आध्यात्म और मनोविज्ञान दोनों में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि हमारे अपने जो दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं, वो सपनों में आकर हमारे साथ बने रहते हैं। वो हमारे अच्छे के लिए हमेशा हमारे साथ खड़े होते हैं, ज़रूरत होती है केवल उनके इशारों को समझने की।

सपने में मृतक का आना खुश रहने का संदेश

इन सपनों में एक खास बात यह भी होती है कि जो परिचित अपनी मौत के समय बहुत बीमार थे, वो सपनों में बहुत स्वस्थ नजर आते हैं। सपनों के दौरान देखने वाले को उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर आता है। मरे हुए परिचित अकसर लोगों को यह आश्वासन देने आते हैं कि वो जहां कहीं भी हैं ख़ुश हैं। इसके साथ वो यह भी कहने आते हैं कि हमें भी अपने जीवन में ख़ुश रहना चाहिए।

सपने में मरे हुए लोग दिखने का मतलब

सपने में कोई मृतक परिजन बार-बार दिखे तो इसका मलतब है कि उसकी आत्‍मा भटक रही है। उसका विधि-विधान से तर्पण कर दें। साथ ही उसके नाम पर रामायण या श्रीमद्भागवत का पाठ करवाना चाहिए। मरा हुआ कोई व्‍यक्ति सपने में बहुत नाराज दिखे तो इसका मतलब है कि वह आपसे कोई काम कराना चाहता है। यदि उन्‍होंने आपसे कोई इच्‍छा बताई थी तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। बच्‍चों, गरीबों को मिठाई दान में दें। तर्पण नहीं हुआ है तो कर दें।

सपने में मृत माँ को देखना

यदि आपको सपने में बार बार माँ दिखाई देती है तो इससे आपका मन काफी विचलित होता है और जीवन में काफी परेशानी आ सकती है इसके लिए आपको भगवान् शिव की पूजा करनी चाहिए जिससे अशुभ सपनो का प्रभाव काम हो जायेगा।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

सपने में मृत पिता को देखना

यह सपना सकरात्मक है और आपके पिता आपका मार्गदर्शन कर रहे है। इसका मतलब यह भी है की आपके जीवन में शुभ संकेत आने वाले है। साथ ही सपने में पिता आपसे नाराज है। यह सपना अशुभता संकेत करता है

सपने का अर्थ- मिलेगी बड़ी सफलता

सपने में आने वाला हर मरा हुआ हमारा नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त हमें जीवन में आने वाली किसी बड़ी समस्या से बचने के लिए सावधान करने आता है। इसके अलावा कई बार वो जीवन से जुड़े महत्त्वपूर्ण फ़ैसलों में हमें गाइडेंस देने भी आते हैं।यदि मरा हुआ व्‍यक्ति सपने में खुश नजर आए तो इसका मतलब है कि वह खुश और संतुष्‍ट है। साथ ही ऐसा सपना आपको भी कोई बड़ी सफलता मिलने का संकेत देता है।

यदि मृत परिजन या करीबी सपने में बार-बार दिखे और हर बार वह शांत मुद्रा में हो तो इसका मतलब है कि आप कोई गलत काम कर रहे हैं तो उसे छोड़ दें।मृत परिजन भटेहाल, भूखा नजर आए तो तत्‍काल गरीबों को भोजन, कपड़े, जूते-चप्‍पल दान कर दें.

पूर्वज देते हैं संकेत

सपने में आने वाला हर मरा हुआ करीबी कभी भी अपनी बात को शब्दों में बोल कर बयां नहीं करता है। वह केवल अपने इशारों और हाव-भाव से अपनी बात को व्यक्त करता है। नजदीकी होने की वजह से लोग उनके द्वारा दिए जाने वाले मैसेज को इशारों में भी समझ जाते हैं।किसी भी इंसान को जब उसका मरा हुआ नजदीकी सपने में नजर आता है, तो सपना पूरा होने के बाद जब उस व्यक्ति की नींद खुलती है, तो एक अलग ही एहसास होता है। नींद से जागने के बाद व्यक्ति अपने आप को बहुत पॉज़िटिव महसूस कर रहा होता है।

पूर्वजों को मांगते हुए देखना

यदि सपने में आपके पूर्वज आपसे कुछ मांग रहे हैं, तो इस सपने को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। माना जाता है कि ऐसा सपना दिखाई देने पर पितरों की संतुष्टि के लिए किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन करवाना शुभ होता है।

सपने आगे बढ़ने में मददगार

जिन लोगों को भी सपने में अपने मरे हुए नज़दीकी नज़र आए, उनके लिए यह एहसास बहुत मददगार रहा। जीवन में आ रही तकलीफ़ों से बाहर निकलने में ये सपने बहुत मददगार होते हैं। ऐसे सपनों के बाद लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ते रहने में बहुत मदद मिलती है।

पूर्वजों का सिर के पास खड़े होना

यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने पूर्वज को सिर के पास खड़ा पाता है, तो समझ जाइए कि आपकी समस्याओं का हल होने वाला है। वहीं अगर पूर्वज सपने में आपके पैरों के पास खड़े दिखाई दें, तो यह सपना इस बात की तरफ इंगित करता है कि या तो कोई मुसीबत आने वाली है या पहले की कोई दिक्कत और बढ़ने वाली है। इसलिए सतर्क रहें।

यदि सपना में आपके पूर्वज आकर तुरंत चले जाते हैं, तो यह सपना निकट समय में किसी समस्या के आने का संकेत देता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story