साप्ताहिक मीन राशिफल 11-17 जुलाई 2021: इस सप्ताह रहेगा अच्छा, लेकिन सेहत को लेकर रहें अलर्ट

Saptahik Meen Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 11-17 जुलाई 2021: इस सप्ताह बेवजह के कामों पर समय और धन खर्च ना करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। नया निवेश करने के लिए समय ठीक है, लेकिन बिजनेस और नौकरी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 12 July 2021 7:31 AM IST (Updated on: 19 July 2021 9:39 AM IST)
साप्ताहिक  मीन राशिफल 11-17 जुलाई  2021: इस सप्ताह रहेगा अच्छा, लेकिन सेहत को लेकर रहें अलर्ट
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Meen Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 11-17 जुलाई 2021:

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अपने व्यवहार की वजह से लोकप्रियता हासिल करेंगे, लेकिन भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर महसूस करेंगे। इस सप्ताह खर्च संभलकर करें। बेवजह के कामों पर समय और धन खर्च ना करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। नया निवेश करने के लिए समय ठीक है, लेकिन बिजनेस और नौकरी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) पंचम से अष्टम में गोचर की वजह से शुरुआत में लाभ होगा लेकिन सप्ताह के मध्य में यात्रा,करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिल रहा है।
  • सेहत ( Health) जातक इस सप्ताह सेहत का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेगा।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। संतान सुख मिलेगा। प्रेम संबंध में साथी के दिल की बात को समझेंगे, लेकिन वाणी की वजह से टकराव होगा। धोखा भी मिलने की संभावना बन रही है। सारे दिन अच्छे है।
  • उपाय ( Remedy) गुरुवार का व्रत करें और दान दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7, 11,

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story