×

14 April se 20 April 2024 Saptahik Love Rashifal: साप्ताहिक लव राशिफल में मचेगा बवाल,जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

14 April se 20 April 2024 Saptahik Love Rashifal: अप्रैल का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 April 2024 4:49 PM GMT (Updated on: 14 April 2024 1:00 AM GMT)
14 April se 20 April 2024 Saptahik Love Rashifal: साप्ताहिक लव राशिफल में मचेगा बवाल,जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
X
सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Saptahik Love Rashifal 14 to 20 April: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 , 14 April se 20 April 2024 Ka Love Saptahik Rashifal ) अप्रैल का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अप्रैल का यह सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 14 April se 20 April 2024 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। लंबे समय से रुकी हुई डील अब पूरी हो सकती है। लेकिन दिमाग का पूरा इस्तेमाल करें, जिससे आने वाले समय में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक बच्चों की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।, कालेज के साथी से प्रेम विवाह करने का मन बनायेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य मंत्र "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:" का जाप करें और सूर्य की दिशा में चलें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक यह सप्ताह काफी खास जाने वाला है। इस सप्ताह धन लाभ के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल होगी।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मेहमानों के आने से खुशियां दोगुनी हो जाएगी। संतान की कमी भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक अपने नजदीकी मंदिर में जाकर शुक्र मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:" का जाप करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 14 April se 20 April 2024 ( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक इस सप्ताह काफी खास नहीं रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन धैर्य के साथ काम करेंगे, तो सफलता हासिल होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक आपके निजी रिश्तेों में अच्छा नहीं चल रहा तो राधा कृष्ण की पूजा करें, प्रेम संबंध मजबूत रहें

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुध की प्रात: आरती करें और बुध मंत्र "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:" का जाप करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग

साप्ताहिक कर्क राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक को यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। किसी भी काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर भी आपके ऊपर काम का बोझ पड़ सकता है। बिजनेस में थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक उलझने समाप्त हो जाएगी।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। पत्नी के सहयोग और प्यार से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक चंद्र मंत्र "ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:" का जाप करें और सोमवार को चंद्र देव की पूजा करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा होने वाला है। कार्यस्थल में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी काम को ध्यान से करें, वरना बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अगर आप सोच रहे हैं कि सबकुछ अच्छा रहेगा तो आप सही सोच रहे है। आपके प्रेम संबंध मे ंप्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक रिश्ते तय होंगे

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक सूर्य की आरती करें और सूर्य मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह थोड़ा आलस्य भरा होगा। इस सप्ताह धन के लेन-देन करने में सावधानी बरतें। किसी भी कारोबार में निवेश करने से पहले सोच समझ लें। सेहत का पूरा ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार को लेकर सशंकित रहेंगे, जो आपके रिश्ते को कमजोर बनायेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुध की आरती करें और उसका मंत्र जाप करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 14 April se 20 April 2024 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है। इस सप्ताह बेवजह खर्च भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचे रहें। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्यस्थल में किसी से भी बहस करने से बचें।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी भी बात से प्रेमी का मूड खराब हो सकता है. लव लाइफ के सुखद लम्हों को याद करें और दिन को बेहतर बनाएं.।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शुक्र मंत्र का जाप करें और उसकी पूजा करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को कोई उपलब्धि मिल सची है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। समाज, घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)यह सप्ताह जातक परिवार में कलह का माहौल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक चंद्र मंत्र का जाप करें और उसकी पूजा करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 14 April se 20 April 2024 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह बिजनेस से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। तभी सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहे।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में बदल सकते हैं। बस इस पल का जश्न मनाएं और अपने रोमांस को मजबूत करें.

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गुरु मंत्र "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:" का जाप करें और गुरुवार को गुरु देव की पूजा करें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 14 April se 20 April 2024 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में थोड़ा सचेत रहने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों में प्रतिक्रिया देने के बजाय उसे इग्नोर करने की कोशिश करें।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आपके मन में जो प्रेम की भावना उमड़ रही है, उसे अपने साथी को बताएं। जो लव पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं, उनकी आज मुराद पूरी हो सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शनि मंत्र "ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:" का जाप करें और उसकी पूजा करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 14 April se 20 April 2024 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह खुशियां ही खुशियां लाने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको ऑफिस की तरह से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है और इसी आधार पर इंक्रीमेंट या फिर पदोन्नति मिल सकती है।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह अपने प्रेम संबंधों को लेकर किसी की बातों में मत आएं। इस सप्ताह आपमें से कुछ का सगाई का योग बन रहा है। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी से मिलेंगे

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गुरु मंत्र का जाप करें और उसकी पूजा करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 2 April se 14 April 2024 (Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस सप्ताह स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहने की थोड़ी कोशिश करें। कार्यस्थल में अपने सहकर्मी से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार का इज़हार कर पाने में भी सफल होंगें कार्य की वजह से पति-पत्नी एक दूसरे को कम समय दे पाएंगे

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुध मंत्र का जाप करें और उसकी पूजा करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

7 April se 13 April 2024 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 7 April se 13 April 2024 , 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 7 April se 13 April 2024 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 7 April se 13 April 2024

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story