×

साप्ताहिक सिंह राशिफल 11-17 जुलाई: सुख-समृद्धि दायक रहेगा यह सप्ताह, जानिए उपाय

Saptahik Singh Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक सिंह राशिफल 11-17 जुलाई: अपने हर काम की पूरी जानकारी लेने की कोशिश करें और मेडिटेशन करें। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल है। खुद पर विश्वास बनाए रखें। ईश्वर की मदद से परेशानियों का हल निकाल सकेंगे।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 12 July 2021 7:57 AM IST (Updated on: 19 July 2021 9:02 AM IST)
साप्ताहिक सिंह राशिफल 11-17 जुलाई:  सुख-समृद्धि दायक रहेगा यह सप्ताह, जानिए उपाय
X

Saptahik Singh Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक सिंह राशिफल 11-17 जुलाई:

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly) इस सप्ताह इस सप्ताह की शुरुआत रवियोग से होगी। आखिर में भी रवियोग रहेगा। शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा।जातक भावनात्मक रुप कमजोर होंगे। साथ ही साथ काम का भी काफी ज्यादा तनाव होगा। बेहतर होगा कि सकारात्मक होकर काम को करने की कोशिश करें। अपने हर काम की पूरी जानकारी लेने की कोशिश करें और मेडिटेशन करें। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल है। खुद पर विश्वास बनाए रखें। ईश्वर की मदद से परेशानियों का हल निकाल सकेंगे।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) धन के मामले आमदनी के लिए सबसे अच्छा सप्ताह। राशि स्वामी सूर्य होने से सूर्य का परिवर्तन लाभ देगा। होगा। शुक्र लग्न में आने से जातक का निर्णय फलदायी रहेगा। धन की अहमियत को समझेंगे। 12 भाव में सूर्य जाने से यात्रा के योग बनेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह आप भावनात्मक रहेंगे। जातक के जीवन में शांति बनी रहेगी। परिवार को भी आप सुकून देंगे। सकारात्मकता से काम बनेगा। छवि को बनाकर रखें। खर्च बढ़ेगा। शुक्र राशि के लग्न में बैठेंगे तो शादी का .योग और सुख-समृद्धि दायक रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) सूर्य को जल दें और आदित्य ह्र्दय स्त्रोत का पाठ करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story