×

Sawan 2022: सावन में बिल्कुल भी न करें ये काम, भगवान शिव की ऐसे करें पूजा, पूरी होगी आपकी मनोकामना

Sawan 2022: भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, आइए आपको बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 July 2022 4:57 AM GMT
Sawan 2022 Lord Shiva
X

सावन में क्या करें और क्या ना करें ?

Sawan 2022: सावन का पवित्र महीना इसी महीने 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। भगवान शिव को भक्तों को इस महीने का पूरे साल बेस्रबी से इंतजार रहता है। इस महीने में भोले के भक्तों को पूर्णतया शिव में लीन होने का अवसर प्राप्त होता है। शिव-भक्तों में सावन के दौरान एक अलग से उत्साह और उमंग जाग उठती है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत धूम-धाम और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन यहां आपको कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं जिनका पालन करना सावन के महीने में काफी जरूरी होता है। इन नियमों का पालन करने से भगवान शिव की कृपा अपार कृपा होती है।

भगवान शिव की भक्ति करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ महीना सावन का माना जाता है। पुराणों में बताया गया है कि इस महीने बाबा भोले की साफ नियत और शुद्ध भक्ति-भाव से अभिषेक पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। बाबा अपने भक्तों के सारे कृष्ट दूर करते हैं। सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में बाबा के इस महीने सावन में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, आइए आपको बताते हैं।

सावन में क्या करें (Sawan Mein Kya Kare)

सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव की पूजा के दौरान उनका अभिषेक करना बिल्कुल न भूलें। भगवान शिव की पूजा करते समय शुद्ध मन से ध्यान लगाकर भोले का ध्यान करें और ओम नमः: शिवाय का जप करते रहें।

भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में भोले की प्रिय वस्तुएं बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, भांग, बेल, गन्ना आदि अवश्य अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव की पूजा के साथ माता पार्वती और शिव-पार्वती परिवार की पूजा करना बिल्कुल न भूलें।

सावन में शाम के समय भगवान की पूजा-आरती करना न भूलें।


सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन उपवास करें और सच्चे मन से बाबा भोले का ध्यान करें। पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करें।

साथ ही अगर आप बहुत दिनों से रुद्राक्ष धारण करना सोच रहे हैं तो सावन के महीने से अच्छा कोई दिन नहीं है।

बाबा भोलेनाथ के प्रिय महीने सावन में दूध या दूध से बनी चीजें जैसे घी, दही आदि का दान करें।

साफ सफाई का ध्यान रखते हुए सावन के महीने में हर दिन घर की सफाई करें और साफ वस्त्र धारण करके पूजा अर्चना करें।

सावन मास में क्या न करें (Sawan Mein Kya na Kare)

जिस दिन से सावन का महीना शुरू हो उस दिन से प्याज व लहसुन जैसे तामसिक भोजन का त्याग कर दें।

मांस, मदिरा-शराब का सेवन बिल्कुल न करें।

सावन के महीने में दोपहर के समय सोना वर्जित है।

इस महीने में कांसे के बर्तनों में भोजन करना वर्जित माना गया है।

सावन के महीने में पूरे शरीर पर तेल की मालिश करना पूरी तरह वर्जित माना गया है।

जिनसे संभव हो सके तो दाढ़ी व बाल न कटवाएं।

भगवान शिव को कभी हल्ली और तुलसी दल न चढ़ाएं। केतकी का पुष्प बिल्कुल न चढ़ाएं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story