×

Sawan Shivratri 2022: 26 जुलाई को है सावन शिवरात्रि, जानें पूजन मुहूर्त और विशेषता

Sawan Shivratri 2022: सावन का पूरा महीने को भगवान शिव को समर्पित करते हुए उनकी पूजा-आराधना की जाती है लेकिन इस महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार के साथ शिवरात्रि भी बेहद विशेष होती हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 11 July 2022 9:27 AM GMT
shivling
X

shivling( image credit: social media )

Sawan Shivratri Vrat 2022 Date Puja Muhurat: सावन का महीना 14 जुलाई दिन बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला हैं। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित माने जाने वाले इस महीने का महत्त्व बहुत ज्यादा है। बता दें कि सावन महीने का बेसब्री से इंतजार शिव भक्‍तों को रहता है। इसी महीने में कांवड़ यात्रा भी निकलती है।

उल्लेखनीय है कि कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए पवित्र नदियों का जल लाने कई किलोमीटर लंबी पद यात्रा भी करते हैं। हालाँकि सावन का पूरा महीने को भगवान शिव को समर्पित करते हुए उनकी पूजा-आराधना की जाती है लेकिन इस महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार के साथ शिवरात्रि भी बेहद विशेष होती हैं।

सावन शिवरात्रि कब है ?

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। सावन महीने में भी पड़ने वाली शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि ही कहा जाता हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष सावन शिवरात्रि 26 जुलाई दिन मंगलवार को मनाई जायेगी। मान्यताओं के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने या रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के सारे कष्‍ट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन शिवरात्रि का व्रत रखने के साथ पूजन-अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में अपार सुख-समृद्धि आती है और तमाम तरह के दुःख - दर्द दूर हो जाते हैं।

धर्म शास्त्रों के अनुसार सुहागन महिलााओं द्वारा सावन शिवरात्रि का व्रत रखने से उन्‍हें अखंड सौभाग्‍य प्राप्ति होती है। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसके अलावा कुँवारी लड़कियां यह व्रत मनपसंद वर पाने की मनोकामना के साथ रखती है। कहा जाता है शिवरात्रि के इस व्रत को करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

सावन शिवरात्रि 2022 का क्या है शुभ मुहूर्त?

26 जुलाई दिन मंगलवार सावन शिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा अभिषेक करने के लिए शुभ मुहूर्त

- 26 जुलाई की शाम 07:24 बजे से लेकर रात 09:28 मिनट तक रहेगा।

- चूँकि 26 जुलाई शिवरात्रि के दिन मंगलवार भी है, ऐसे में यह शुभ दिन मंगल दोष दूर करने के उपाय करने के लिए भी बेहद उत्तम है।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story