Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, प्रसन्न होंगे शनि देव, भाग्य भी होगा मजबूत

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव भगवान हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। शनिदेव को कर्मफल दाता कहते हैं। इस दिन कुछ उपाय करना लाभदायक होता है।

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, प्रसन्न होंगे शनि देव, भाग्य भी होगा मजबूत
Shanivar Ke Upay (Image: Social Media)
Follow us on

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहते हैं। शनिवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। शनिवार को पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन यहां बताए गए उपायों को जरूर करें आपको बहुत फायदा होगा। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन से उपाय करें:

शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय (Do these 5 things on Saturday)

शनिवार के दिन शमी का पौधा का पूजा करें। शनि देव को अति प्रिय है। शनिवार को शमी के पौधे को जल दें और इसकी सेवा करें और शाम के समय में शमी पेड़ के पास एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि देव प्रसन्न होंगे अगर इस उपाय को किया जाए तो और घर में धन आगमन भी होगा।

शनिवार को पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए। फिर उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर सात बार परिक्रमा करते हुए पेड़ में लपेट दें। भगवान शनि देव का स्मरण करके उनसे परिवार के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करें। 

Lord ShaniDev
Lord ShaniDev

अगर आप शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो आप शनि देव के बीज मंत्र ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार या एक माला जाप करें। इस मंत्र का जाप आप भगवान शनिदेव की मंदिर में जाकर करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

शनिवार का व्रत करने और भगवान शनिदेव की पूजा करने से बहुत लाभ होता है। पूजा के समय शनिवार व्रत कथा जरूर पढ़ें। साथ ही इससे आपके ग्रह दोष भी दूर होंगे और कष्ट भी मिट जाएंगे।

सबसे आसान उपाय यह है कि आप बुरी संगत और बुरी लत ​को एकदमछोड़ दें। जुआ, शराब, चोरी, व्यभिचार जैसे बुरी चीजों का त्याग कर दें। साथ ही असहाय लोगों की मदद करें। ऐसे भी आपका शनि ग्रह सही होगा। इन उपायों को करने से भगवान शनिदेव, भगवान हनुमान जी सहित सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।