×

Shanivar Ke Upay: शनिवार को भगवान शनि देव और हनुमान जी को इन उपायों से करें प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

Shanivar Ke Totke or Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव का दिन होता है और इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा पाठ विधि विधान से किया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 11 Nov 2022 2:07 PM GMT
To please Lord Shani Dev and Hanuman ji on Saturday do these tricks every wish will be fulfilled
X

Shanivar ke upay (Image: Social Media)

Shanivar Ke Totke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव का दिन होता है और इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा पाठ विधि विधान से किया जाता है। शनिवार के दिन भगवान बजरंग बली की भी पूजा की जाती है। जिस भी व्यक्ति पर भगवान शनिदेव और हनुमान जी कृपा हो जाएं वह भवसागर पार हो जाता हैं। तो आइए जानते हैं शनिवार को भगवान शनि देव और हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ उपाय:

पीपल के पेड़ की पूजा

दरअसल भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं, जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो आप शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। ध्यान रखें यह आप हर शनिवार करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। यह भी याद रखें कि पीपल की परिक्रमा के दौरान आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप अवश्य करें। साथ ही शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ें, इससे भगवान बजरंग बली खुश हो जाते हैं। इन उपायों को करने से शनिदेव और बजरंग बली की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की हर मनोकामना पूरी होती हैं ऐसा कुछ दिन लगातार करें आपकी खुद महसूस होगा।

चोटियों को आटा खिलाएं

शनिवार को भगवान शनि देव के साथ ही भगवान हनुमानजी की भी पूजा करें। साथ ही शनिवार की शाम को मछलियों को दाना डालें और चीटियों को आटा खिलाए। इससे शनि देव और हनुमानजी की कृपा से आपके भाग्य खुल जाएंगे। अगर आप पर कोई कर्ज हो या नौकरी में उन्नति नही हो रही हैं तो हर शनिवार को यह टोटका जरूर करके देखें। इसका असर आपको जल्द ही दिखने लगेंगे।

काली गाय या काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार का दिन भगवान शनि देव के साथ ही भगवान हनुमानजी के नाम पर भी रहता हैं। इसलिए शनिवार के दिन आप दोनों भगवान के नाम का एकासना करें। दरअसल शनिवार शाम को आप एकासना तोड़ने से पहले एक रोटी लें और उसे अपने सामने रखकर अपनी इच्छा और मनोकामना कहें। जब आप यह करें तब रोटी साफ बर्तन में आपके सामने रखी होनी चाहिए। अपनी मनोकामना कहने के बाद उस रोटी को किसी भी काले कुत्ते या काली गाय को जरूर खिला दें। यह टोटका करने से आपके सारे बिगड़े काम संवारने लगेंगे और अटका हुआ धन आने लगेगा।

काली चीज़ों का दान

भगवान शनि देव को शनिवार के दिन तेल चढ़ाना चाहिए और भगवान हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक जलाना चाहिए। शनिवार के दिन यह दोनों काम करने के बाद आप एक टोटका भी करें। शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें: जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी गरीब व्यक्ति को दान में दें। यह टोटका करने से आप पर भगवान शनि देव और भगवान हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। इससे आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story