×

Shanivar Ke Upay: भगवान शनिदेव के शरीर के इस भाग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं तेल, लाभ की जगह होगा नुकसान

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा करने से कई समस्याओं का अंत हो जाता है। शनिवार के दिन भगवान बजरंग बली की भी पूजा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 30 Dec 2022 1:38 PM GMT
Shanivar Ko Kare Ye Upay
X

Lord Shanidev (Image: Social Media)

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा करने से कई समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही साढ़ेसाती की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय भी करते हैं। इस दिन भगवान बजरंग बली की भी पूजा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। हालांकि शनिदेव भगवान की पूजा करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव भगवान के शरीर के कौन से भाग पर तेल नहीं चढ़ाना चाहिए और पूजा से जुड़े अन्य नियम:

शनिदेव भगवान को तेल चढ़ाते समय इन बातें का जरूर ध्यान रखें: (Remember these things while offering oil to Lord Shanidev)

भगवान शनिदेव की पूजा कभी भी उनकी मूर्ति के ठीक सीधे सामने खड़े होकर नहीं करनी चाहिए। दरअसल ऐसा माना जाता है कि इससे उनकी कुदृष्टि पड़ती है और जिससे जीवन में कष्ट बढ़ते हैं। इसलिए शनि देव की पूजा हमेशा मूर्ति के दाएं या बाईं खड़े होकर ही करना चाहिए।

अगर भगवान शनिदेव मंदिर में पूजा कर रहे हैं तो कभी भी शनि देव की आंखों में आंखें डालकर उनके दर्शन ना करें क्योंकि शनि देव भगवान की दृष्टि से बचने के लिए बेहतर है कि शनि देव की मूर्ति की बजाय उनके शिला रूप के दर्शन करें।

Lord Shanidev

भगवान शनि देव को तेल अर्पित करते वक्त विशेष सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। दरअसल इस बात का ध्यान रखें कि तेल चढ़ाते समय ये इधर-उधर ना गिरे।

अगर घर में शनिदेव की पूजा करना चाह रहें हैं तो पश्चिम दिशा की तरफ बैठ कर शनि देव का ध्यान करते हुए मंत्रों का जाप करें और उन्हें प्रणाम करें।

भगवान शनिदेव के शरीर के इस भाग पर ना चढ़ाएं तेल

भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाते समय कुछ भक्त शनिदेव भगवान के सिर के ऊपर तेल चढ़ाते लगते है, जो बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से आपकी समस्याओं का अंत भी बहुत धीरे धीरे होता है। इसलिए भगवान शनिदेव को उनके पैर की सबसे छोटी उंगली पर तेल चढ़ाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं जल्दी से समाप्त हो जाती हैं। तो अगली बार जब शनिदेव भगवान के मंदिर जाएं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। इस upat se आपकी सभी समस्या तेजी से कम तो होंगी ही साढ़ेसाती में भी लाभ होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story