×

Shanivar Ke Upay: सावधान! काला जूता कर रहा किस्मत खराब, जानिए शनिवार को किन चीजों से होगा बड़ा नुकसान

Shanivar Ke Upay: शनिवार को कुछ उपाय और कुछ चीजों से परहेज करके हम सब शनि के क्रोध से बच सकते हैं, जानते हैं कैस

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 29 July 2023 4:11 AM GMT
Shanivar Ke Upay: सावधान! काला जूता कर रहा किस्मत खराब, जानिए शनिवार को किन चीजों से होगा बड़ा नुकसान
X
Shanivar Ke Upay (सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया)

Shanivar Ke Upay शनिवार के उपाय: 9 ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। जबकि शनि तो न्याय के देव है,गलत को दंडित और सही को आगे बढ़ाते हैं। कहते है कि शनिवार धार्मिक कृत्यों को करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैँ।

शनि की साढ़ेसाती , ढैय्या से बचना है तो शनिदेव को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनके गुस्से से बचना आवश्यक है, जिनका पालन करके आप उनकी वक्रदृष्टि से बच सकते हैं और उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। इसलिए शनिवार के दिन कुछ कामो को करने से परहेज करें और कुछ चीजों की खरीद भी शनिवार के दिन न करें।

शनिवार को बरते परहेज

  • शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
  • शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं ।
  • शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निषेध माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है, लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है
  • किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।काले कुत्ते को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।
  • लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवार के दिन लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं। घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।
  • काले रंग के जूते पसंद करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।
  • रसोई के लिए गैस, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ जरूरी होते हैं। सनातन परंपरा में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।
  • झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story