×

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये 4 उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

26 November 2022 Shanivar Ke Upay: दरअसल शनिवार के दिन शनि देव को काला उरद अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती ही हैं, साथ ही उसकी कुंडली में अगर शनि दोष है तो यह समाप्त हो जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 26 Nov 2022 1:45 AM GMT
Astrology tips for Shanivar
X

Lord Shanidev (Image: Social Media)

Shanivar Ke Upay 26 November 2022: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती से राहत मिलती है और सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। शनिवार के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन निर्धन व्यक्ति या लाचार व्यक्ति को काली वस्तु दान करने से भगवान शनिदेव की कृपा भक्त पर सदैव बनी रहती है। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन सा आसान उपाय करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे:

शनिवार के दिन करें ये उपाय

काली उरद करें अर्पित

दरअसल शनिवार के दिन शनि देव को काला उरद अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती ही हैं, साथ ही उसकी कुंडली में अगर शनि दोष है तो यह समाप्त हो जाता है। इससे भगवान शनिदेव की कृपा भक्त पर बनी रहती है।

पीपल के पेड़ में जल

हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अवश्य चढ़ाएं। दरअसल इस उपाय का पालन करने से आर्थिक रूप से लाभ होता है और आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

दही और सिंदूर उपाय

अगर आपके साथ लम्बे समय से बुरा चीज़ें ही हो रही हैं तो यह उपाय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को शनिवार के दिन काले उरद के दो दाने लेकर और ऊपर दही और सिंदूर लगा लें।

Lord Shanidev

इसके बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए। फिर 21 दिन तक ऐसा करने से व्यक्ति के दुःख-दर्द कम हो जाएंगे। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी। साथ ही घर लौटते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप पीछे मुड़कर ना देखें।

काली चीज़ों का दान

शनिवार के दिन काली चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को काली उरद दाल, काला वस्त्र, काला टिल या काले चने का दान करना लाभदायक होता है। दरअसल ऐसा करने से साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है और साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story