×

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन इन चीजों का करें दान, शनि देव होंगे प्रसन्न, साढ़ेसाती होगी कम

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को भगवान शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान बजरंगबली की पूजा श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से की जाती है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 19 Nov 2022 2:31 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2022 2:32 AM GMT)
God Shanidev ko khush karne ke liye Shaniwar ke upay
X

God Shanidev (Image: Social Media)

Shanivar Ke Upay: शनिवार को भगवान शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान बजरंगबली की पूजा श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से की जाती है। ऐसे में अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार को कुछ दान जरूर करें। तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन सी चीजों का करें दान जिससे शनि देव होंगे प्रसन्न और साढ़ेसाती होगी कम:

काला तिल

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काला तिल दान करें। दरअसल शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है और राहु-केतु के दोष भी शांत हो जाते हैं।

कंबल या काले वस्त्र

शनिवार के दिन काला कंबल और काले वस्त्र का दान करना उत्तम माना गया है। साथ ही शनिवार को काले वस्त्र या काला कंबल किसी जरूरतमंद को दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं क्योंकि काली वस्तुएं शनि देव को अत्यंत प्रिय हैं।

लोहा दान

ऐसी मान्यता है कि लोहे का दान करने से शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं क्योंकि लोहा भगवान शनि देव को सबसे अधिक प्रिय है। इस्किटेकशनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तु का दान करना चाहिए।

अनाज दान

शनिवार को सात प्रकार का अनाज दान करना बाजूअच्छा माना गया है। बता दें सात प्रकार के अन्न में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द आदि शामिल किया जाता है। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को अनाज का दान करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या का असर कम होता है और शनि देव प्रसन्न भी होते हैं।

मेहनत करना

दरअसल शनिदेव मेहनत करने वालों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इसलिए खुद परिश्रम करने के साथ-साथ परिश्रम करने वालों का कभी अनादर कभी ना करें। बता दें शनि देव कर्म प्रधान हैं। इसीलिए जो लोग भी परिश्रम करने वालों को परेशान करते हैं उन्हें वो शनि देव भगवान दंड प्रदान करते हैं

मंत्र जाप

शनिवार के दिन दान के साथ-साथ शनिवार को शनि मंत्र के जाप से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनिवार के दिन 'ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।' का जाप करना विशेष फलदायी होता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story