×

Shaniwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो शनिवार को करें ये उपाय, सभी परेशानियां होंगी समाप्त

Shaniwar Ke Upay in Hindi: ऐसा मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस उपायों को जरूर करें।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 7 Jan 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 2:00 AM GMT)
Lord Hanuman
X

Shanivar Ko Upay (Image: Social Media)

Shaniwar Ke Upay in Hindi: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन भगवान हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से शनिदेव की कृपा भक्त पर बनी रहती है। शनिदेव भगवान को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसीलिए ऐसा कहते हैं भगवान शनिदेव की पूजा और उपायों को करने से सभी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि शनिदेव से जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को करें ये उपाय (Do these things on Saturday for money and prosperity)

घोड़े की नाल अर्पित करें

ऐसा मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस उपायों को जरूर करें।

चीटियों को दें भोजन

दरअसल शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाएं। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही यह उपाय शनि दोष को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।

काले रंग की चीज का दान

शनिवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों को काले रंग से जुड़ी कुछ विशेष चीजें जैसे काले तिल, काले रंग के कंबल और उड़द की दाल का आप दान करें, इससे आपको लाभ प्राप्त जरूर हो सकते हैं।

कुत्ते को खिलाएं खाना

अगर जीवन में आपको बहुत ज्यादा दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको घर में रोटियां बनाकर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को जरूर खिलाएं।

Lord Shanidev

इससे दुर्घटनाएं कम होंगी और साथ ही आपको धन का भी लाभ होगा।

सरसों तेल में देखें चेहरा

अगर घर में किसी व्यक्ति को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे दूर करने के लिए सूर्योदय से पहले एक कटोरी में सरसों का तेल रख लें और उसमें अपना चेहरा देखें। अब अपना चेहरा देखने के बाद उस तेल को दान कर दें। ऐसा करने से आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस उपाय को करने से आपकी सभी समस्या समाप्त हो जाएंगी। साथ ही आपके ऊपर भगवान शनिदेव के साथ साथ सभी देवी देवताओं की भी कृपा होती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story