×

Shardiya Navratri 2022: जानिये कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? क्या है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के अंत में दशमी तिथि के दिन को दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जगह -जगह रावण दहन भी किया जाता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष कि दशमी को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 23 July 2022 10:36 AM GMT
navratri
X

navratri ( Image credit: social media)

Click the Play button to listen to article

Shardiya Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत मानी जाती है। बता दें कि यह नवरात्रि पितृ पक्ष के समापन के बाद ही शुरू हो जाते हैं। इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि सितंबर महीने के अंत से शुरू हो रही है। सबसे ख़ास बात यह है कि इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिन की पड़ रही है। इन दिनों भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करते हैं।

नवरात्रि के अंत में दशमी तिथि के दिन को दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जगह -जगह रावण दहन भी किया जाता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष कि दशमी को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि श्रीराम भगवान् ने विजयदशमी के ही दिन यानि दशहरा के दिन ही रावण का वध करके विजय प्राप्त की थी।

तो आइये जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि व घट स्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2022 की प्रारंभ तिथि और घट स्थापना

शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ- 26 सितंबर दिन सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर दिन बुधवार तक

घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त : 26 सितंबर दिन सोमवार सुबह 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 10 बजकर 19 मिनट तक

शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ - 26 सितंबर दिन सोमवार सुबह 3 बजकर 24 मिनट से 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर दिन सोमवार सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।

शरद नवरात्रि 2022 की विशेष तिथियां

सोमवार 26 सितंबर 2022, पहला दिन - प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

मंगलवार 27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

बुधवार 28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा

गुरुवार 29 सितंबर, चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

शुक्रवार 30 सितंबर, पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

शनिवार 1 अक्टूबर, छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

रविवार 2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

सोमवार 3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

मंगलवार 4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

बुधवार 5 अक्टूबर, दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

नवरात्रि में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण नवरात्रि के किसी भी दिन या फिर महाष्टमी या महानवमी के दिन कन्याओं को सम्मान के साथ घर लाकर पूजा - अर्चना के साथ भोजन कराना बेहद शुभलायी माना जाता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story