×

Shivling Puja: जानिए शिवलिंग पर किस दिन क्या चढ़ाएं

Shivling Puja: आज हम आपको बताने वाले हैं कि हफ्ते के सातों दिन आप शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और इससे आपको क्या लाभ मिलेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 20 April 2024 8:45 AM GMT)
Shivling Puja Ke Niyam
X

Shivling Puja Ke Niyam (Photo- Social Media)

Shivling Puja Ke Niyam: भगवान शंकर को भोलेनाथ के नाम भी जाना जाता है। वह अपने नाम को ही तरह सच में इतने भोले हैं कि जब कोई भक्त उनकी पूरी श्रद्धा और जगन से पूजा अर्चना करता है तो भगवान शिव की उस पर विशेष कृपा बनी रहती है। भगवान शिव अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त अलग-अलग तरह से उनकी पूजा करते हैं, वहीं मान्यता तो यह भी है कि शिवलिंग पर सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग चीजें चढ़ाने से भगवान शिव बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि हफ्ते के सातों दिन आप शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और इससे आपको क्या लाभ मिलेगा।

शिवलिंग पर किस दिन क्या चढ़ाएं (Shivling Puja Ke Sahi Niyam)

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर भक्त कई चीजें चढ़ाता है, जिसका फल भी भगवान उसे देते हैं, लेकिन यदि आप अपने नवग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग चीजें शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए। आइए बताते हैं कि किस दिन आपको क्या चढ़ाना चाहिए।


रविवार -

रविवार को शिवलिंग पर अक्षत डला हुआ जल चढ़ाना में, इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है। स्वास्थ सही रहता है, खुशी मिलती है।

सोमवार -

सोमवार के दिन यदि आप शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएंगे तो इससे चंद्रमा मजबूत होता है, जिसकी वजह से आत्मा शुद्ध रहती है।

मंगलवार -

मंगलवार को शिवलिंग पर शहद और गुण चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे कठिनाइयों का सामना करने के लिए साहस और शक्ति मिलती है।

बुधवार -

बुधवार के दिन शिवलिंग पर आपको बेलपत्र और मूंग चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से बुद्ध ग्रह मजबूत होगा।

गुरुवार -

गुरुवार को शिवलिंग पर चने की दाल और पीला चंदन जरूर चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे ज्ञान में वृद्धि होती है।

शुक्रवार -

शुक्रवार के दिन शिव भगवान की शिवलिंग पर गुलाब जल और चंदन का पानी बढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

शनिवार

शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शिवलिंग पर काला तिल और काला उड़द चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता से आप दूर रहते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story