×

Shubh Muhurat Kab Hai: शुभ मुहूर्त में ही करें इन 4 कामों की शुरुआत, हमेशा मिलेगी सफलता

Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में हर काम की शुरुआत मुहूर्त देखकर की जाती है। कुछ समय तक हमारे यहां कुछ कामों को रोक कर भी रखा जाता है क्योंकि इसके लिए शुभ समय का इंतजार किया जाता है। चलिए आज आपको चार महत्वपूर्ण कामों को करने की शुभ समय के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Dec 2023 3:00 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2023 3:01 AM GMT)
Shubh Muhurat
X

Shubh Muhurat 

Shubh Muhurat Kab Hai: जब भी व्यक्ति कोई शुभ काम करने के लिए जाता है तो उसके लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखा है। हिंदू धर्म में तो हर चीज शुभ मुहूर्त के हिसाब से करना ही शुभ माना जाता है। धर्म शास्त्रों में मुहूर्त के अनुसार कार्य करने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है। हर काम करने के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं और अगर इस समय में वह काम किया जाए तो यह काफी लाभप्रद होता है। देवउठनी एकादशी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और हर जगह मंगल काम किए जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे चार कार्यों के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।

नामकरण

हिंदू धर्म में होने वाले 16 संस्कारों में एक नामकरण संस्कार भी है। जिसमें बच्चों को जीवन भर के लिए एक नाम प्रदान किया जाता है जो उसकी पहचान बनता है। अगर आपके बच्चे का नामकरण करना है तो इसके लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन अच्छा माना जाता है। शुभ नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा, अश्विनी, रोहिणी, स्वाति, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा, रेवती, उत्तरा, पुष्य, पुनर्वसु और श्रवण नक्षत्र इसके लिए शुभ माने गए हैं।

नींव खोदना

अगर आपको मकान के लिए नींव खोदना है तो इसके लिए पूर्णिमा तिथि सबसे उत्तम होती है। इसके अलावा सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अच्छा होता है। इसके लिए शुभ नक्षत्र रोहिणी, अश्विनी, पुष्य, मृगशिरा, हस्त, श्रवण रेवती और उत्तरा होते हैं।

गृह निर्माण

जिन लोगों को अपने घर का निर्माण शुरू करवाना है। वह ऐसे समय में आरंभ करवाएं जब गुरु, चंद्र, शुक्र, सूर्य नीच के नहीं होने चाहिए। शुक्ल पक्ष में गृह आरंभ मंगलकारी माना जाता है। कभी भी शनिवार के दिन नींव खोदना या फिर गृह निर्माण आरंभ ना करें। निर्माण कार्य की शुरुआत करते समय लग्न स्थिर या द्विस्वभाव का होना चाहिए।

गृह प्रवेश

गृह प्रवेश करते समय अगर पंचांग देख लिया जाए तो यह शुभ होता है। ध्यान रखें कि कभी भी शुक्र और गुरु के अस्त होने, सूर्य के उत्तरायण होने, सूर्य चंद्रमा में ग्रहण होने जैसी स्थिति में गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। कभी भी रविवार के दिन नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इसके लिए शुभ नक्षत्र अश्विनी, रोहिणी, पुष्य और मृगशिरा माने गए हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story