×

Shukra Ka Gochar: इन लोगों के जीवन में होने वाला है चमत्कार, शुक्र का परिवर्तन बदल रहा भाग्य, जानिए किस राशि में हो रहा शुक्र गोचर

Shukra Ka Gochar : शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है। शुक्र जीवन में सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह है। जिसके जीवन में शुक्र अच्छा होता है उसको किसी चीज की कमी नहीं रहती है। शुक्र जब भी स्थान बदलता है लोगो की जिंदगी बदल देता है , जानते हैं इस बार का परिवर्तन क्या कुछ लेकर आ रहा है।...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Nov 2022 6:58 AM GMT
Shukra Ka Gochar
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Shukra Ka Gochar ( शुक्र का गोचर ) :

शुक्र को विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। जिस पर ये ग्रह मेहरबान होता है उसके पास ऐशोअराम की चीजों के साथ प्यार की कमी नही होती है। जिस पर ये ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 11 नवंबर को तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहें हैं ।शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

नवंबर में सूर्य और शुक्र दोनों ही राशि गोचर कर रहे हैं और दोनों का ही ये परिवर्तन कई राशियों की किस्मत बदलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर जिन ग्रहों पर शुभ प्रभाव दे रहा है उन पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा होगी। 9 ग्रहों में शुक्र ग्रह का अहम स्थान है। शुक्र 11 नवंबर 2022 को राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में और 16 नवंबर को सूर्य भी वृश्चिक राशि में ही प्रवेश करेंगे। हालांकि शुक्र का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। लेकिन कुछ खास पर ये प्रभाव अच्छे दिन लाएगा। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना इन राशियों के लिए बेहद शुभ है। जानते हैं किन राशि वालों के जीवन में चमत्कार होगा।

शुक्र का गोचर प्रगति का कारक

मेष इस राशि के जातक को नया वाहन अथवा प्रॉपटी खरीदने की संभावना है। प्रेम जीवन में प्रगति होगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रिय लगेगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

शुक्र का गोचर सफल दिलाएगा

वृषभ राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे है, अब उसमें सफलता मिलेगी। इस कारण आप थोड़े मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें।

शुक्र का गोचर बीमारी का कारक

मिथुन राशि के लोगों को शुक्र देव के गोचर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पैसों भी अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं।

शुक्र का गोचर शानदार

कर्क शुक्र के गोचर से इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में लिए गए फैसले शानदार होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। संतान से लाभ भी आपको प्राप्त होगा।

शुक्र का गोचर प्रमोशन के योग

सिंह राशि इन्हें धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान किसी भी नए काम में मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनें हैं।उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

शुक्र का गोचर लाभदायक

कन्या शुक्र के गोचर से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आप धन प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत भी रंग लाएगी। भाई-बन किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

शुक्र का गोचर आर्थिक तरक्की

तुला इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे। परिवार की आर्थिक तरक्की होगी और घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। धन से जुड़ी आपकी हार्दिक इच्छा पूरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित होंगे।

शुक्र का गोचर आय के नए स्रोत

धनु राशि शुक्र गोचर के दौरान ये जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे।आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। अपनी बातों से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।

शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति मजबूत

मकर शुक्र के गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। अचानक से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आप कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

शुक्र का गोचर फलदायक रहेगा

कुंभ राशि शुक्र गोचर कुंभ राशि वालों के लिए काफी फलदायक होने वाला है। ऑफिस में बॉस प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। करियर में काफी अच्छा होने वाला है।

शुक्र का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध

मीन शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। हालांकि आपका दांपत्य जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story