×

Siddharth Kiara Shadi Ki Kundli: कियारा-सिद्धार्थ का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहती हैं दोनों की कुंडली

Siddharah Kiara Shadi Ki Kundli : बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा अडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनने जा रही है। दोनों की जोड़ी और लव एंगल को लेकर ज्योतिष की भविष्यवाणी

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Feb 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 7 Feb 2023 9:45 AM GMT)
Siddharah-Kiyara Shadi Ki Kundli
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कुंडली

Siddharth-Kara Shadi Ki Kundli:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कुंडली में ग्रहों की अनुकूल स्थिति कपल के सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का संकेत दे रहे हैं। सिद्धार्थ मकर राशि के हैं और कियारा का जन्म सिंह राशि की है। दोनों की शादी 6 फरवरी आज हो रही है। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही एक-दूसरे के लिए आदर्श जीवन साथी साबित होंगे। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा का प्रोफेशनल लाइफ भी चढ़ान पर है। तो जानते हैं कि दोनों की लाइफ एक साथ कैसी रहेगी।


सिद्धार्थ के लिए सूर्य बृहस्पति के साथ नौवें घर में है, जो उनका पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से साथ निभाएंगे। साथ ही, सिद्धार्थ का शुक्र कुम्भ राशि और 10वें घर में हो सकता है, जो उन्हें अपने सफल एक्टिंग करियर को जारी रखने मदद करेगा।कियारा की तो एक्ट्रेस के लिए शुक्र केतु और बुध बहुत मजबूत और पूरी तरह से स्थिति में हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर उनकी किस्मत उनके साथ है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुंडली

सिद्धार्थ मल्होत्रा,16 जनवरी, 1985,दोपहर 02:00 बजे,जन्म स्थान: दिल्ली, भारत

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुंडली के अनुसार उनका लग्न वृषभ है। और सूर्य बृहस्पति के साथ नवम भाव में है। चंद्रमा शनि के साथ सातवें भाव में है और शुक्र मंगल के साथ दसवें भाव में है। वहीं बुध ग्रह आठवें भाव में है। राहु और केतु ग्रह पहले और सातवें भाव को नियंत्रित करते हैं। इनकी कुंडली में सूर्य मकर राशि और नवम भाव में विराजमान है।यह जातक को साहसी, मजबूत और आत्मविश्वासी बनाता है।

कियारा अडवाणी की कुंडली

कियारा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मंबई में सुबह 7 बजे हुआ है। आने वाले समय में उन्हें अपने काम के चलते खूब नाम मिलने वाला। सूर्य देव कुंडली के दशम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण, इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लेकिन राहु ग्रह के कारण मेहनत करते रहना होगा। कियारा इस साल काफी बिजी रहने वाली हैं। जनवरी 2023 में उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, इसके संकेत भी मिल रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी शादी की चर्चा है। राशिफल के अनुसार आने वाला वर्ष विवाह की संभावनाएं भी प्रबल हैं। कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर बृहस्पति-चंद्र गजकेसरी योग बना था। इस योग में जन्म लेने वाले सभी जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं। साथ ही वह अपने जीवन में बहुत प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति करते हैं।

ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका हर जगह दबदबा रहता है। इनके लिए स्वाभिमान ही सबसे बड़ा धन होता है जिससे ये कभी भी समझौता नहीं करते। आर्थिक मामलों में ये काफी समझदारी से काम लेते हैं। ये हाथ में आए मौके का भरपूर लाभ उठाने वाले होते हैं। ये ऊचें पद पर कार्यरत होते हैं।

ये लोग हर तरह के भौतिक साधनों का भोग करते हैं। इनके अंदर सभी के लिए एक आदर का भाव रहता है। दूसरों की सहायता के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। ये समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करते हैं। दान-दक्षिणा देना इन्हें काफी पसंद आता है। इनके बड़े-बड़े लोगों से अच्छे संबंध होते हैं। इस राशि की महिलाएं काफी साहसी और स्पष्टवादी होती हैं। ये कर्मठ और न्यायप्रिय होते हैं। ये जीवन में उच्चतम शिखर पर पहुंचने को उत्सुक रहते हैं।

ये दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। इनकी राजनीति में विशेष रुचि होती है। इन्हें राजसी ठाट-बाट से रहना पसंद होता है। ये समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता होती है। ये गुस्सैल होते हैं लेकिन इनका गुस्सा अधिक समय तक के लिए नहीं रहता।

सिद्धार्थ और कियारा कुंडली की ग्रह दशा

वर्तमान में, सिद्धार्थ केतु महादशा और चंद्रमा अंतरदशा के अंतर्गत है। यदि स्थिति उच्च है और शुभ ग्रहों के साथ यह एक दृष्टि बनाता है, तो परिस्थितियाँ उनके लिए अत्यधिक अनुकूल होंगी। सामान्य तौर पर, यह दशा जातक को जीवन में पहचान के साथ खुशी और धन प्रदान करती है। शत्रु दूर रहेंगे। हालांकि, दूसरी ओर, भावनात्मक रूप से कुछ समय के लिए चीजें थोड़ी नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं, क्योंकि दशा आगे बढ़ती है। कियारा की जन्म राशि सिंह और नक्षत्र मघा है। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य रहता है तो मघा नक्षत्र वालों पर केतु का प्रभाव रहता है। यानी सिंह राशि और मघा नक्षत्र में जन्मे लोगों पर सूर्य और केतु दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोग अमूमन धनवान होते हैं। ये काफी चतुर और कूटनीति चाल चलने में माहिर होते हैं।

सिद्धार्थ-कियारा का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा

कुंडली के हिसाब सिद्धार्थ और कियारा एक परफेक्ट कपल हैं। उनका प्यार हमेशा सामने नजर आता है। मकर राशि के प्रभाव से जहां प्यार की पहल सिद्धार्थ की तरफ से होती है, वहीं कियारा सिंह राशि के प्रभाव से भले ही पहल कियारा की तरफ से न हो लेकिन वो सिद्धार्थ के साथ अटूट प्यार में हैं। दोनों अपने स्वभाव और राशि की वजह से आपस में बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं और उनका बंधन अटूट है। इन दोनों को एक खूबसूरत जोड़ी माना जाता है और ऐसा इनकी साझेदारी के कारण है। मकर राशिवाले सामने वाले की भावनाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और सिद्धार्थ ऐसे ही हैं। वहीं सिंह राशि की कियारा सिद्धार्थ पर पूरा भरोसा करती हैं।

कुंडली में ग्रहों की अनुकूल स्थिति कपल के सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का संकेत दे रहे हैं। एक-दूसरे के लिए आदर्श जीवन साथी साबित होंगे। हालांकि शादी के बाद शुक्र उनके निजी जीवन में कुछ परेशानिया पैदा कर सकता है। इस वजह से दोनों के बीच कुछ गलतफहमी, विवाद या अन्य मुद्दे हो सकते हैं। अगर सिद्धार्थ और कियारा को इन परेशानियों से बचना है तो उन्हें एक दूसरे के साथ खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करनी चाहिए।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story